Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

डीआइजी आफिस में अनुकंपा नियुक्ति से पदस्थ आरक्षक ने की आत्‍महत्‍या

56

जबलपुर। डीआइजी आफिस में तैनात आरक्षक ने अपने घर में बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक का नाम सचिन कनौजिया है जो कुछ साल पहले ही पिता की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति से पुलिस में भर्ती हुआ था। वह घर में सबसे बड़ा था। उसके पीछे मां और छोटा भाई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची रांझी थाना पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रहीं है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सचिन को शराब पीने की लत थी।

रांझी पेट्रोल पंप के पास स्थित आवास पर पहुंचा था

 

रात में सचिन अपने पैतृक निवास रांझी पेट्रोल पंप के पास स्थित आवास पर पहुंचा। वह अपने कमरे में गया और देर रात सचिन ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद मां को इस घटना की जानकारी लगी तो उन्होंने मकान के निचले तल में रहने वाले वाले अपने देवर को फोन कर मदद मांगी। जिसके बाद सचिन को फंदे से नीचे उतारकर रांझी के अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.