Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पाकिस्तान: एक भाई कर रहा था बहन की हत्या, दूसरा बना रहा था वीडियो, पिता ने भी लिए हत्या के मजे

29

पाकिस्तान में एक बार फिर एक मासूम लड़की ऑनर किलिंग का शिकार हो गई. जहां एक भाई ने अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया. लड़की का कसूर सिर्फ इतना था कि वो वीडियो कॉल पर किसी लड़के से बात कर रही थी. ये बात भाई को इतनी नागवार गुजरी कि उसने अपनी बहन की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी. खास बात ये है कि इस मौके पर लड़की के पिता भी मौजूद थे और वो चुपचाप बेटी की मौत का तमाशा देख रहे थे तो वहीं दूसरा भाई के इस कारनामे को अपने फोन पर रिकॉर्ड कर रहा था.

मामला पंजाब प्रांत के टोबा टेक सिंह का है. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से एक भाई जिसका नाम मोहम्मद फैसल है वह अपनी बहन के मुंह पर तकिया रखकर उसकी जान ले रहा है. वहीं पिता अब्दुल सत्तार उसी पलंग पर बैठे चुपचाप बेटी की मौत होते देख रहे हैं. वहीं दूसरा भाई शहबाज वीडियो बना रहा है. न पिता ने बेटी को बचाने की कोशिश की न ही वीडियो बना रहे भाई को अपनी बहन पर तरस आया. दोनों लोगों की आंखों के सामने बेटी की हत्या कर दी गई.

लड़के से वीडियो कॉल पर बात करने से नाराजगी

इस हत्या के बाद न तो पिता के चेहरे पर कोई दुख था न ही भाई के चेहरे पर कोई शिकन. हत्या करने के बाद वो चुपचाप आराम से बैठ जाता है. बताया जा रहा है कि इस मौके पर लड़की की मां भी कमरे में ही मौजूद थी. जानकारी के मुताबिक लड़की किसी लड़के से वीडियो कॉल के जरिए बात कर रही थी. जिसके बारे में उसके परिवार को पता चल गया. इस बात से परिवार काफी नाराज हो गया. जिसके बाद परिवार ने बेटी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. ये घटना बीते 17 मार्च की है.

हत्या के बाद पिता ने बेटे को पिलाया पानी

इस वीडियो के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. लोगों में परिवार के प्रति काफी गुस्सा है. पुलिस ने पहले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वीडियो में शाहबाज ये कहते हुए सुनाई दे रहा है कि फैसले को बोलो कि वह मर गई अब वहां से उठ जाए. लेकिन फैसल उसके बाद भी करीब 2 मिनट तक अपनी बहन का गला दबाए रखता है. उसके बाद जब फैसल बहन को मारने का बाद बैठता है तो पिता उसे पानी पिलाते हैं.

सभी आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी अताउल्लाह के मुताबिक 24 मार्च को पुलिस को इस बात का पता चला कि लड़की मौत अप्राकृतिक कारणों की वजह से हुई है. जिसके बाद पुलिस ने पिता सत्तार और हत्या करने वाले फैसल को गिरफ्तार कर लिया. वहीं बीते शनिवार को वीडियो बनाने वाले शाहबाज को भी गिरफ्तार कर लिया साथ ही उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया जो हत्या के समय कमरे में मौजूद थी और वीडियो में भी नजर आ रही थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.