Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

पूर्णिया की जनता किसी की गुलाम नहीं…मुझे अपने नेता के आदेश का इंतजार, पप्पू यादव ने भरी हुंकार

38

पूर्णिया सीट को लेकर पप्पू यादव मानने को बिल्कुल भी राजी नहीं है. उन्होंने एक बार फिर हुंकार भरी है. पप्पू यादव ने कहा है कि पूर्णिया की जनता किसी की गुलाम नहीं है. मुझे अपने नेता के आदेश का इंतजार है. पप्पू यादव इस सीट को लेकर लगातार मांग कर रहे हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि वो एक बार फिर राजद सुप्रीमो से आग्रह करेंगे. उन्होंने कहा कि दिल्ली पटना की राजनीति से दूर है.

कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने एक वीडियो पोस्ट में कहा कि मैं एक बार फिर लालू यादव से आग्रह करूंगा. मैं भी उनके ही परिवार का हिस्सा हूं. भले वो अपने 2-4 बच्चों को परिवार समझ लें लेकिन हमारा भाईचारा हमेशा रहा है. कांग्रेस नेता ने कहा कि पहले भी जब-जब लालू परिवार पर संकट आया है मैं खड़ा रहा हूं. गठबंधन का राजनीति व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए नहीं है.

पूर्णिया की जनता किसी की गुलाम नहीं- पप्पू यादव

पप्पू यादव ने आगे कहा कि ये अलग बात है कि आज गठबंधन की राजनीति में देश फंसी हुई है. पूर्णिया की जनता किसी की गुलाम नहीं है और दिल्ली पटना की राजनीति से दूर है. यहां की जनता अपने बेटे ये प्यार करती है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर मुझे भरोसा है. बिहार में कुछ लोग दल को मजबूत नहीं होने देना चाहते हैं. मैं अपने नेता के आदेश का इंतजार कर रहा हूं. इसलिए हमने 4 अप्रैल को अपने दोनों नेता के विश्वास पर और जनता की भावनाओं पर नामांकन करने का फैसला लिया है.

लालू यादव एक बार फिर से विचार करें

पूर्णिया को लेकर अपनी जिद पर अड़े पप्पू यादव ने देर रात किए एक ट्वीट में लालू यादव से गुहार लगाई थी. उन्होंने लालू यादव से कहा था कि बिहार में INDIA गठबंधन के बड़े भाई आरजेड़ी प्रमुख लालू प्रसाद यादव जी गठबंधन हित में पूर्णिया सीट पर वो फिर से विचार करें और उसे कांग्रेस के लिए छोड़ दें. बता दें कि पूर्णिया सीट RJD कोटे में चली गई है. लालू ने यहां से JDU से राजद में शामिल हुई बीमा भारती को उतारा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.