Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पाकिस्तान टू इंडिया फिर बांग्लादेश…इंटरनेशनल ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, ससुर-दामाद ऐसे पहुंचाते थे ‘मौत का सामान’

68

इंदौर में दो दिन पहले परदेसी पुरा पुलिस ने ड्रग तस्करी के मामले में ससुर-दामाद की जोड़ी को गिरफ्तार किया था. दोनों के पास से 750 किलोग्राम से भी ज्यादा की ब्राउन शुगर जब्त की गई थी. आरोपी इसे राजस्थान के प्रतापगढ़ से पश्चिम बंगाल के हावड़ा लेकर जा रहे थे. लेकिन दोनों पकड़े गए. अब इस मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. आरोपी का नाम इशाक उर्फ गोगा है. जो कि प्रतापगढ़ का बड़ा ब्राउन शुगर सप्लायर है. ससुर-दामाद को इसी ने ब्राउन शुगर दी थी. जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

पुलिस की मानें तो मामले में पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आ रहा है. माना जा रहा है कि पाकिस्तान से ही यह ड्रग्स भारत लाई जाती है. क्योंकि राजस्थान का प्रतापगढ़, पाकिस्तान बॉर्डर के पास ही है. पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ससुर-दामाद के माध्यम से इशाक तीन डिलीवरी हावड़ा के लिए पहले भी करवा चुका है. एक डिलीवरी पर वह ससुर दामाद को ₹15000 देता था. तो वहीं खुद शाक गोगा को ड्रग्स की सप्लाई करवाने में 30000 रुपए मिलते थे.

पुलिस को अनुमान है कि इस पूरे ही मामले में गोगा की निशानदेही पर कुछ और आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया जा सकता है. फिलहाल पकड़े गए आरोपी इशाक से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है.

बांग्लादेश तक सप्लाई

इससे पहले आरोपी दामाद-ससुर ने बताया था कि वे लोग ब्राउन शुगर इकट्ठा कर उसे देश के विभिन्न जगहों पर सप्लाई कर देते हैं. यहां तक कि ड्रग्स को बाद में पश्चिम बंगाल से बांग्लादेश भी भेजा जाता है. अभी पुलिस पता लगाने में जुटी है कि इस गैंग में और कौन-कौन तस्कर शामिल हैं.

मामले में कई खुलासे

परदेसी पुरा के थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि पहले ससुर-दामाद की जोड़ी को 8 करोड़ के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया. फिर जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने इशाक गोगा का नाम लिया. इशाक को गिरफ्तार किया गया तो कई अहम खुलासे हुए. अभी तीनों से पूछताछ जारी है. पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आ रहा है. इस मामले में और भी कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.