Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

Bihar Board 10th Result 2024 टाॅपर्स लिस्ट में आया नाम, तो हो जाएंगे मालामाल, जानें क्या मिलेगा इनाम

24

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 में शामिल 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है. मैट्रिक के नतीजे आज दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर घोषित कर दिए जाएंगे. साथ ही टाॅपर्स लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी. टाॅपर्स की लिस्ट में जिन स्टूडेंट्स का नाम आएगा, उन्हें राज्य सरकार की ओर से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है. पिछली बार भी ऐसा किया गया था. आइए जानते हैं कि किसे क्या इनाम मिलेगा.

बता दें कि 10वीं टाॅपर्स लिस्ट में पहले स्थान पर नाम आने पर छात्र को 1 लाख रुपए नकद और एक लैपटाॅप के साथ मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा. वहीं दूसरे स्थान रहने वाले छात्रों को 75 हजार रुपए नकद इनाम के साथ एक लैपटाॅप किया जाता है. इसी तरह के तीसरे स्थान वाले स्टूडेंट्स को 50 रुपए और एक लैपटाॅप दिया जाता है.

फेल होने वाले कैसे होंगे पास?

मैट्रिक में एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों को बिहार बोर्ड पास होने का एक मौका देता है. इन स्टूडेंट्स के लिए बीएसईबी कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन करता है. रिजल्ट घोषित होने के बाद कंपार्टमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन का शेड्यूल जारी किया जाएगा. छात्र इस बात का ध्यान रखें कि इस परीक्षा में केवल उन्हीं छात्रों को बैठने की अनुमति है, जो एक या दो विषय में फेल हैं. दो से अधिक विषयों में फेल होने वाले स्टूडेंट्स दोबारा से 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे.

प्राप्त नंबरों से नहीं हैं संतुष्ट तो क्या करें?

हाईस्कूल में मिले नंबरों से जो छात्र संतुष्ट नहीं होते हैं. उन्हें स्क्रूटनी का मौका दिया जाता है. छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग दोबारा से करा सकते हैं. इसके लिए बीएसबीई आवेदन प्रक्रिया नतीजे घोषित करने के कुछ दिन बाद शुरू करता है. छात्र बोर्ड की वेबसाइट या फिर अपने संबंधित स्कूल के माध्यम से स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.