Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
खेलों का 'पावरहाउस' हरियाणा: 2% आबादी वाले राज्य का देश के 1/3 अंतर्राष्ट्रीय पदकों पर दबदबा रांची में JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग तेज: अनशन पर बैठे राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, NDA विधायक... रांची में JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग तेज: अनशन पर बैठे राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, NDA विधायक... मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे...

भोजशाला ASI सर्वे में अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, जानिए साढ़े छह फीट की खुदाई के बाद क्या मिला

44

धार: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भोजशाला में आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया का सर्वे लगातार जारी है। सर्वे के सातवें दिन आज सुबह 7:50 पर ASI की टीम भोजशाला पहुंची। आज टीम के साथ कुछ नए संसाधन भी अंदर ले जाए गए हैं, वहीं हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा और आशीष गोयल सहित मुस्लिम पक्षकार अब्दुल समद खान भी भोजशाला में पहुंचे।

उन्होंने सर्वे को लेकर कहा कि एएसआई द्वारा हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार भोजशाला में वैज्ञानिक सर्वे किया जा रहा है, जिसमें उत्खनन, कार्बन डेटिंग जीपीएस, जीआरएस पद्धति सहित आधुनिक संसाधनों द्वारा सर्वे का काम लगातार जारी है।

भोजशाला पहुंचे मुस्लिम पक्षकार अब्दुल समद ने कहा कि राजा भोज का किला कहां था? किला था तो भोजशाला कहां थी? भोजशाला मिस्ट्री थी, उसको ढूंढने की कोशिश की जाए। हम भी चाहते हैं कि उसको ढूंढा जाए। अब्दुल समद ने कहा कि जो भी चल रहे हैं जो भी चीज चल रही है मुस्लिम समाज के पक्ष में चल रही है पीछे की तरफ सर्वे चल रहा है तीन स्पॉट बनाए गए हैं, उसमें साढ़े छह फीट गहराई तक गड्ढे कर दिए गए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि एक महत्वपूर्ण बिंदु है कि अगर राजा भोज थे अगर धार में थे तो उनका किला कहां था और किला था तो भोजशाला कहां थी? तो भोजशाला मिस्ट्री थी उसको ढूंढने की कोशिश की जाए तो हम भी चाहते कि उसको ढूंढा जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.