Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फं... लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ...

श्योपुर लोकसभा में बीजेपी को हराना इतना आसान नहीं! कांग्रेस को लगाना होगा ऐड़ी चोटी का जोर, देखें क्या कहता है राजनीतिक समीकरण

48

भोपाल। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। लगातार बीजेपी और कांग्रेस अपने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार रहे है। तो वहीं मध्यप्रदेश में भी चुनावी प्रसार प्रचार तेजी से हो रहा है। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दिए मुरैना श्योपुर लोकसभा शीट से भाजपा ने शिवमंगल सिंह तोमर को अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस अभी तक मुरैना श्योपुर के लिए अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। बल्कि कई अन्य लोकसभा शीट पर प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। लेकिन मुरैना श्योपुर के लिए अभी तक कोई प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई।

ऐसे में पिछली बार लोकसभा चुनाव लड़ने वाले एवं पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक रामनिवास रावत क्षेत्र में जनता से संपर्क कर रहे हैं। और कहीं ना कहीं उनकी मनसा है लोकसभा चुनाव लड़ने की जिसके लिए वह क्षेत्र में जा जाकर लोगों से भेंट मुलाकात कर रहे हैं।

श्योपुर लोकसभा का राजनीतिक समीकरण

पिछले लोकसभा चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और रामनिवास रावत के बीच कड़ा मुकाबला था। जहां चुनाव के परिणाम में भाजपा ने 5 लाख 41 हजार 689 वोट प्राप्त किए थे तो वहीं कांग्रेस ने 4 लाख 28 हजार 348 ही वोट ले पाए थे। जिसमें 1 लाख 32 हजार के लगभग से रामनिवास रावत को हार मिली थी। रामनिवास रावत एक बार फिर लोकसभा चुनाव लड़ने की मंशा बना रहे हैं। और कहीं ना कहीं पार्टी से मुरैना श्योपुर के लोकसभा के टिकट के लिए उम्मीद लगाए हुए हैं।

यहां तक की रामनिवास ने भाजपा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर के साथ चुनाव लड़ने पर कहा है कि मुरैना श्योपुर लोकसभा इस बार कांग्रेस ही जीतेगी। रामनिवास रावत विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद फुल कॉन्फिडेंस में है और इसीलिए वह मुरैना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की मंशा जाता रहे हैं और टिकट मांग रहे हैं अब देखना यह होगा की रामनिवास रावत इनका टिकट देती भी है या नहीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.