Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

‘डरे हुए तानाशाह का “कायराना” कृत्य’ CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले PCC चीफ जीतू पटवारी

35

भोपाल: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की कथित शराब घोटाले में ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद देशभर में सियासी गहमागहमी का माहौल है। आम आदमी पार्टी के साथ साथ कांग्रेस नेता भी इस गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इस कार्रवाई को डरे हुए तानाशाह का कायराना कृत्य बताया है।

जीतू पटवारी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘डरे हुए तानाशाह का “कायराना” कृत्य’ झारखंड के बाद अब दिल्ली में चुने हुए मुख्यमंत्री की गिरफ़्तारी लोकतंत्र का अपमान है। पार्टी को तोड़ने के प्रयास में मिली असफलता के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी कर तानाशाह ने अपनी कायरता को परिभाषित किया है। खेर INDIA इस तानाशाही का डटकर मुक़ाबला करेगा।

क्या है मामला

बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले मामले में गुरुवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले ईडी की एक टीम केजरीवाल के आवास पर तलाशी लेने पहुंची और उन्हें आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच में शामिल होने के लिए समन सौंपा। उन्होंने कहा कि ईडी की छह सदस्यीय टीम, दिल्ली पुलिस के कर्मियों साथ राष्ट्रीय राजधानी में फ्लैगस्टाफ रोड स्थित केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर पहुंची। दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राहत देने से इनकार करने के कुछ घंटों बाद यह कार्रवाई हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.