Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

राष्ट्रीय पैरा कैनो में मप्र बना ओवरआल चैंपियन, प्राची ने दूसरे दिन भी जीता स्वर्ण

69

भोपाल। भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन के तत्वावधान में मप्र कयाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन राजधानी के छोटे तालाब में आयोजि‍त हो रही 17वीं राष्ट्रीय सीनियर पुरुष व महिला पैरा कैनो चैंपियनशिप में तीसरे द‍िन पांच इवेंट के फाइनल मुकाबले हुए। तीसरे दिन भी मप्र का दबदका रहा। मप्र ने चार स्वर्ण, दो स्वर्ण व दो कांस्य सहित कुल आठ पदक अपनी झोली में डाले। इस तरह मप्र ने इस प्रतियोगिता में सात स्वर्ण, तीन रजत व पांच कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर ओवरआल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। अंत‍िम द‍िन मप्र की प्राची यादव, पूजा ओझा, गजेंद्र सिंह व संजीव कोटिया ने स्वर्ण पदक जीते। प्राची ने लगातार दूसरे दिन स्वर्ण पदक जीता है।

पुरुष वर्ग के वीएल-2 इवेंट में मप्र के गजेंद्र सिंह ने स्वर्ण, हरियाणा के मंजीत ने रजत व मप्र के नीपेंद्र कुमार ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग के केएल-2 इवेंट में मप्र संजीव कोटिया ने स्वर्ण, राजवीर सिंह ने रजत व दिल्ली के विनय कुमार कुश ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं के वीएल-3 इवेंट में हरियाणा की संगीता राजपूत ने स्वर्ण, उप्र की शबाना ने रजत व रजनी झा ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं के वीएल-2 इवेंट में प्राची यादव ने स्वर्ण पदक जीता, मप्र की ही पूजा गर्ग ने रजत व दिल्ली की शिल्पा सलूजा ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं के वीएल-1 इवेंट में मप्र की पूजा ओझा ने स्वर्ण व गुजरात की सोनल यासोया ने रजत पदक जीता।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ (आइकेसीए) के अध्यक्ष प्रशांत कुशवाह बीडीए के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय पैरा कैनो फेडरेशन के इवान भारतीय पैरा एसोसिएशन के चेयरपर्सन मयंक ठाकुर, मप्र कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ के अध्यक्ष पीएस बुंदेला, डा विनोद पारासर, संतोष सिंह राजपूत, जीएल यादव मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विनोद मिश्रा ने किया।

राजधानी के छोटे तालाब पर ही आयोजित हो रही प्रथम रैंकिंग आफ कैनो स्प्रिंट अंडर 23 प्रतियोगिता में देशभर के शीर्ष क्याक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे है। तीन दिन आयोजन के लिए देशभर के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इसी के आधार पर एशियाई गेम्स और ओलिंपिक क्वालीफाइंग के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। स्कूटनी के बाद भारतीय टीम का कैंप आयोजित किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.