Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन! 17 IAS और 7 HCS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदा... खेलों का 'पावरहाउस' हरियाणा: 2% आबादी वाले राज्य का देश के 1/3 अंतर्राष्ट्रीय पदकों पर दबदबा रांची में JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग तेज: अनशन पर बैठे राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, NDA विधायक... रांची में JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग तेज: अनशन पर बैठे राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, NDA विधायक... मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल...

खेत पर लहसुन उपज की रखवाली कर रहे किसान की धारदार हथियार से हत्‍या

34

उज्‍जैन। अपने खेत पर लहसुन उपज की रखवाली कर रहे किसान की धारदार हथियार से हत्‍या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला जिले के भाटपचलाना थाना क्षेत्र के ग्राम बालोदा लक्‍खा का है। बताया गया है कि किसान का शव उसके खेत में ही मिला है। इस मामले में किसी करीबी का हाथ होने का ही शक जताया जा रहा है। घटना मंगलवार सुबह की है। किसान के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार के निशान मिले हैं।

पुलिस के अनुसार किसान का नाम किशन सिंह चावड़ा उम्र करीब 50 वर्ष है। उनका खेत उनके घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। चावड़ा उपज की रखवाली के लिए खेत पर ही सोते थे।

बताया गया कि सुबह जब चावड़ा घर नहीं लौटे तो स्‍वजनों ने उनकी तलाश की। कुछ लोग जब खेत पर पहुंचे तो उन्‍हें खाट पर मृत पाया गया।

किसान किशन सिंह चावड़ा घर से 1 किलोमीटर दूर खेत पर सोते थे। सुबह वे घर नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने खेत पर जाकर देखा। वे खाट पर निढाल पड़े थे। उल्‍लेखनीय है किशनसिंह चावड़ा बड़नगर भारतीय किसान संघ की कार्यकारिणी के सदस्‍य थे। उनके दो बेटे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.