Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

गोवा में ट्रक घाटी में गिरा, पांच बच्चों समेत 13 लोग जख्मी

34

दक्षिण गोवा जिले में एक ट्रक के घाटी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा पांच बच्चों समेत 13 लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। हादसा शनिवार रात को क्यूपेम नगर में हुआ। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और समाज कल्याण मंत्री सुभाष पी. देसाई चुनाव प्रचार के बाद इसी मार्ग से गुजर रहे थे और वे भी स्थानीय लोगों के साथ बचाव कार्य में शामिल हो गए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चालक का गाड़ी से नियंत्रण खो गया और ट्रक घाटी में जा गिरा। उन्होंने बताया कि पीड़ित गाड़ी के अंदर फंस गए। अधिकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिनमें पांच बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं।

वहां से गुजर रहे मुख्यमंत्री सावंत भी पुलिस, अग्निशमन एवं आपात सेवा के कर्मियों और स्थानीय लोगों के साथ बचाव कार्य में शामिल हुए। पुलिस ने बताया कि घायलों को ट्रक से निकाल कर पणजी के पास गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.