Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,...

होली से पहले सरकार देगी बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में होगी बढ़ोतरी, आज हो सकता है ऐलान

38

भोपाल। आज मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा दिन है। लोकसभा चुनाव का समय काफी नजदीक आता जा रहा है। वहीं चुनाव से पहले मोहन सरकार एक बड़ा ऐलान कर सकती है। आज मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक है। ऐसा माना जा रहा है कि आज की इस बैठक में जनता के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। बता दें कि तीन में दिन में ये मोहन सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक होगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में राजधानी में मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित की गई है। इस बैठक में मध्यप्रदेश के विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास के साथ ही आगामी कार्यक्रम पर भी चर्चा की जाएगी। इसके अलावा बैठक में किसानों के लिए भी बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

वहीं केंद्र सरकार द्वारा 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़त को देखते हुए एमपी की मोहन सरकार कर्मचारियों को बड़ी सौगात दे सकते हैं। इस बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और पेंशनर की महंगाई राहत बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है। कर्मचारी कई दिनों से इसकी मांग को कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.