Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कलेक्ट्रेट में किसान ने खाया जहर, पत्नी बोली – सालों से नामांतरण के लिए काट रहे चक्कर…

32

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक किसान ने अचानक कलेक्टर कार्यालय में जहर खा लिया। इसके बाद किसान सचेंद्र कुशवाहा कलेक्टर अवधेश शर्मा के चेंबर से कुछ दूरी पर उल्टियां करता रहा और उसकी पत्नी रो-रो कर मदद मांगती रही। किसान की पत्नी का कहना था कि कई सालों से जमीन का नामांतरण नहीं हो पा रहा है।

किसान नामांतरण नहीं होने की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा था। इसके बाद कलेक्टर अवधेश शर्मा ने किसान को तहसीलदार गोविंद सिंह ठाकुर से मिलने के लिए कहा था। जब किसान तहसीलदार से मिलने पहुंचा तो तहसीलदार ने नामांतरण निरस्त होने का कागज दे दिया, जिसके बाद किसान दोबारा कलेक्टर के पास पहुंचा था।

सचेंद्र जब कलेक्टर के पास दोबारा पहुंचा तो कलेक्टर ने उसे डांट दिया इसके बाद किसान ने चूहामार दवा खाली और उसकी तबीयत बिगड़ गई, तबीयत बिगड़ने के बाद किसान लगातार उल्टियां कर रहा था। किसान की पत्नी लोगों से मदद मांग रही थी। सूचना पर देहात थाना पुलिस पहुंची और किसान को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.