Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मंदसौर और पिपलियामंडी स्टेशन के बीच दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, 17 डिब्बे ट्रैक पर ही छूटे

32

मंदसौर। रतलाम-नीमच रेलखंड पर मंदसौर व पिपलियामंडी स्टेशन के बीच में एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गए। मालगाड़ी के डिब्बों के बीच कपलिंग टूटने से लगभग 17 डिब्बे ट्रेक पर ही छूट गए। वहीं लोको पायलट इंजन व बाकी डिब्बों के साथ पिपलियामंडी पहुंच गए।

वहां जाकर पता चला कि मालगाड़ी से डिब्बे पीछे छूट गए हैं। बाद में मंदसौर तरफ से भेजे गए इंजन के जरिये बीच ट्रैक पर खड़े डिब्बों को मंदसौर ले जाया गया। इस घटनाक्रम के चलते इंदौर- जोधपुर ट्रेन लगभग दो घंटे तक मंदसौर स्टेशन पर ही खड़ी रही।

मिली जानकारी अनुसार बुधवार सुबह मंदसौर से नीमच तरफ मालगाड़ी जा रही थी। इसी दौरान मंदसौर-पिपलियामंडी के बीच में ग्राम थड़ोद के पास मालगाड़ी के 17 डिब्बे अलग होकर रेलवे ट्रैक पर ही छूट गए। वहीं लोको पायलट इंजन के साथ ही आधे डिब्बे लेकर पिपलियामंडी स्टेशन पहुंच गए। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने मंदसौर स्टेशन व रतलाम कंट्रोल रूम को सूचना दी।

लगभग एक घंटे में मंदसौर तरफ से इंजन आया और मालगाड़ी के बचे हुए 17 डिब्बों को मंदसौर स्टेशन ले गए। इस दौरान मंदसौर से चित्तौड़ तरफ जाने वाली इंदौर-जौधपुर एक्सप्रेस ट्रेन मंदसौर स्टेशन पर ही खड़ी रही। जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन लगभग 2 घंटे लेट हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.