Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...

होली पर इन देवी-देवताओं की करें विधान से करें पूजा, जीवन में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

59

Holi 2024: हिंदू धर्म के सबसे बड़े पर्वों में से एक होली का त्योहार आने में अब बस कुछ दिन ही बाकी बचे हैं. 25 मार्च को पूरा देश रंग और गुलाल में रंगा हुआ देखने को मिलेगा. भारत के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग तरीके से होली मनाई जाती है. ऐसी मान्यता है कि अन्य त्योहारों की तरह होली में भी देवी-देवताओं की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है और सबसे पहले अपने भगवान को रंग या गुलाल लगाया जाता है उसके बाद ही आपस में रंग से होली खेली जाती है. होली के दिन विधिवत इन देवी-देवताओं की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.

ऐसी मान्यता है कि होली के दिन हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है. हनुमान जी की पूजा से देहिक, देविक और भौतिक तापों से छुटकारा मिल जाता है. मान्यता है कि होली के दिन हनुमान जी की आराधना करने से भक्तों के जीवन में सुख-संपन्नता बनी रहती है.

भगवान शिव की पूजा

होली के मौके पर शिव की नगरी काशी में भक्तगण रंग-गुलाल के साथ चिताओं की राख से होली नजर आते हैं. इस परंपरा को ‘मसाने की होली’ भी कहा जाता है, जिसे लेकर मान्यता है कि भगवान शिव शंकर भूत-प्रेत, पिशाचों के साथ मसान में होली खेलने आते हैं. यही वजह है कि होली में महादेव की अराधना का विधान है. शिव जी की पूजा से सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और घर में खुशहाली बनी रहती है.

राधा-कृष्ण

होली का त्यौहार राधा-कृष्ण की पूजा के बिना अधूरा माना जाता है. होली के मौके पर मथुरा-वृंदावन समेत पूरे ब्रज में बड़े ही धूमधाम से होली मनाई जाती है. यहां की होली देखने के लिए विदेशों से भी लोग मथुरा पहुंचते हैं. ऐसी मान्यता है कि होली पर राधा-कृष्ण की पूजा करने से घर में सुख-शांति आती हैं. साथ ही परिवार में प्रेम बढ़ता है और दांपत्य जीवन में भी खुशियां बनी रहती हैं. ऐसे में होली के दिन श्री राधा कृष्ण की पूजा अवश्य करें. इससे न सिर्फ जीवन में प्रेम का आगमन होता है बल्कि प्रेम संबंध मजबूत बना रहता है.

माता लक्ष्मी

होली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा का भी खास महत्व होता है. होली के दिन देवी लक्ष्मी की उपासना करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है. इतना ही नहीं घर में पैसों की तंगी कभी भी नहीं होती है इसके अलावा आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है. होली के दिन मां ल

विष्णु-लक्ष्मी जी

होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, विष्णु भक्त प्रह्लाद को जलाने के लिए होलिका उन्हें गोद में लेकर अग्नि में बैठी थी लेकिन प्रह्लाद सुरक्षित बाहर निकल आए और होलिका भस्म हो गई. होली का पर्व विष्णु जी के नरसिंह अवतार से जुड़ी हुई है. ऐसे में होली के दिन भगवान विष्णु की पूजा करना काफी फलदायी माना जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.