Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दिग्विजय सिंह बोले- CAA संविधान के खिलाफ, केवल हिंदू-मुसलमान करने के लिए बनाया कानून

66

ग्वालियर: कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने CAA को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने CAA को संवैधानिक तौर पर गलत बताया है और इसके खिलाफ पार्लियामेंट में अपील की बात कही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव से पहले केवल हिंदू मुसलमान करने के लिए केंद्र सरकार CAA लाई है।

ग्वालियर में संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह कानून कब पास हुआ। अगर 4 साल पहले यह कानून पास हुआ तो इस कानून को क्यों रोका हुआ था। यह सरकार के हाथ में था। जब हमारी सरकार थी तो हमने नागरिकता दी तो इस सरकार को भी नागरिकता देनी चाहिए थी।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि नागरिकता किसको देना है यह नियम आज भी है। CAA आने के पहले भी था, जिसको नागरिकता देनी थी पहले क्यों नहीं दिया? लोकसभा चुनाव से पहले केवल हिंदू मुसलमान करने के लिए CAA को लाया गया है और संवैधानिक रूप से यह गलत है। उन्होंने कहा कि यह संवैधानिक तौर पर गलत है और इसकी अपील पार्लियामेंट में चली है।

बता दें कि बीते कल केंद्र की मोदी सरकार ने देश में CAA यानी सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस कानून के जरिए पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को अब भारत में नागरिकता दी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.