Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

काला जठेड़ी और लेडी डॉन की शादी से पहले पुलिस का एक्शन, गैंगस्टर के 5 गुर्गे अरेस्ट

33

स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर संदीप डबास की टीम को सूचना मिली थी कि संदीप उर्फ काला जठेड़ी की शादी के पहले उसी के इशारे पर हरियाणा के रोहतक में बड़ी खूनी गैंगवार होने वाली है. इस गैंगवार के तार हरियाणा की जेल और दिल्ली तिहाड़ जेल से जुड़े हुए हैं. जिसके बाद दिल्ली के द्वारका इलाके से पुलिस ने पांच शूटर्स को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए पांच शूटर्स में से दो अपराधी गैंगस्टर काला जठेड़ी के पुराने वफादार हैं. पुलिस ने इनके पास से असलहा भी बरामद किया है.

पकड़े गए मुख्य आरोपी राहुल बाबा औऱ प्रवीण दादा, अनिल छिप्पी और काला जठेड़ी ग्रुप के साथ मिलकर हरियाणा में शराब के ठेके को ऑपरेट करते हैं. जिसके चलते उनका झगड़ा उनके विरोधी गैंग हिमाशु भाऊ-नीरज बवानिया गैंग के करीबी अजय से हो गया था. अजय गैंगस्टर अमन का दोस्त है और अमन हिमांशु भाऊ नीरज का खास है. राहुल के दफ्तर पर विरोधी गैंग ने हाल में जमकर फायरिंग करवाई थी. राहुल पर अमन ने जेल के अंदर ही जानलेवा हमला करवाया था.

बड़ी गैंगवार को देने वाले थे अंजाम

और जैसे ही राहुल जेल से बाहर आया उसने काला जठेड़ी से सपंर्क किया औऱ अमन को मारने का प्लान बनाया जिसमें इन पांच शूटर्स की मदद ली गई. प्लानिंग अंजाम तक पहुंचने से पहले ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इस गैंगवार के लिए जठेड़ी गैंग में दो युवा लड़के भी हायर किए थे. इन दो लड़कों का नाम मोहन और सचिन है जो अपना जुर्म का खाता इस गैंगवार से खोलने जा रहे थे.

शादी पर न मंडराए विरोधियों का साया

स्पेशल सेल पूछताछ कर ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कही विरोधी गैंग का साया जठेड़ी की शादी पर न मंडराए. इसलिए ये पांचों गैंगस्टर द्वारका इलाके में शरण लिए हुए थे. जहां से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर जठेड़ी और लेडी डॉन की शादी होने जा रही है. पुलिस को ये भी शक है कि कहीं ये पांचों बराती बनकर जठेड़ी की शादी के जश्न में शामिल होने की फिराक में तो नही थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.