Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...

खुलेआम हो रही अवैध रिफिलिंग,गैस एजेंसियों पर कार्रवाई

48

 भोपाल। शहर के रहवासी क्षेत्रो में लोगों की जान जोखिम में डालकर अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा है। इसके बाद भी जिला प्रशासन द्वारा कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है। वहीं स्थानीय थाना पुलिस भी इनकी निगरानी नहीं करती है।हालाांकि जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी हर बार अवेध गैस सिलेंडर रिफिलिंग स्टेशनों पर छापामार कार्रवाई करते हैं लेकिन दस्तावेजों की कमी और कमजोर पड़ताल के चलते कोई अारोपित बच निकलते हैं।इसी वजह से अवैध रिफिलिंग करने वालों के हौसले बुलंद हैं और वह खुलेआम यह काम कर रहे हैं।बता दें कि पिछले छह महीने में जिले में अवैध रिफिलिंग स्टेशन पकड़ा चुके है। इनमें से एक तो ऐसा है जो कार्रवाई के बाद फिर से शुरू हो जाता है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार एजेंसी संचालकों की मिलीभगत से संचालित किया जा रहा है। आम जनता के हक के सिलेंडर सीधे इन अवैध काम करने वालों को बेच दिए जाते हैं। जनता को गैस सिलेंडर की कमी बताकर आगे-पीछे की तारीख दी जाती है। इसके बाद भी जिला प्रशासन इन गैस एजेंसी पर कोई सख्त कदम नहीं उठा रहा है। ऐसे में इनके हौंसले बुलंद हैं और कार्रवाई का भय नहीं होने के कारण अवैध कारोबार करने वाले लोग गैस एजेंसी संचालकों के साथ मलिकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।

पांच महीने में पकड़ाए अवैध रिफिलिंग स्टेशन

मामला एक – 12 अक्टूबर 2023 को स्मार्ट सिटी क्षेत्र टीटीनगर माता मंदिर के खंडहर मकान में अवैध रिफिलिंग स्टेशन पकड़ा गया था। यहां पर करीब 100 भरे और खली गैस सिलेंडर पकड़े गए थे।मौके से जिला खाद्य विभाग की टीम ने एक गैस एजेंसी का वाहन भी जब्त किया था साथ ही तीन आरोपितों को भी दबोचा था।

मामला दो – 26 नवंबर 2023 को शाहपुरा क्षेत्र के शैतान सिंह मार्केट के पास एक घर में अवैध रिफिलिंग की जा रही थी। इस दौरान सिलेंडर फट गया था जिसमें महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। इस मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज की थी लेकिन बाद में मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

मामला तीन – जनवरी 2024 को एक बार फिर माता मंदिर खंडहर शासकीय आवासों में संचालित हो रहे अवैध रिफिलिंग स्टेशन पर खाद्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए सिलेंडर जब्त किए थे।यहां संचालक मोहम्मद अंसार, कर्मचारी संजय एवं विकास यादव पर कार्रवाई करते हुए मामला न्यायालय में पेश किया गया था।

इनका कहना है

पूर्व में अवैध रिफिलिंग स्टेशन संचालित करने वालों पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किए गए हैं।विभागीय अमले द्वारा अवैध रिफिलिंग करने वालों पर नजर रखी जा रही है यदि कहीं रिफिलिंग की जाती है तो उस पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मीना मालाकार, जिला आपूर्ति नियंत्रक

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.