Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव...

डिनर के बाद आप भी खाते हैं मीठा? इन बीमारियों का घर बन जाएगा शरीर

51

डिनर यानी रात के खाने बाद हम में से ज्यादातर लोगों को कुछ मीठा खाने की आदत होती है. कुछ लोगों को तो बिना मीठा खाए तो रह ही नहीं सकते. लेकिन रात के खाने के बाद मीठा खाना हेल्थ को कई मायनों में नुकसान पहुंचा सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो मीठा खाने से शरीर को कई तरह से नुकसान हो सकते हैं, जिनके बारे में शायद आप भी नहीं जानते.

गुरूग्राम के नारायणा हॉस्पिटल में सीनियर कंसलटेंट, इंटरनल मेडिसिन डॉ. मनजीता नाथ दास का कहना है कि डिनर के बाद मीठा खाना हेल्थ के लिए कई तरह से नुकसानदायक है. आइए एक्सपर्ट्स से ही जानने की कोशिश करते हैं कि डिनर के बाद स्वीट डिश खाने से शरीर को कैसे नुकसान होता है.

वजन बढ़ना

डॉ. मनजीता नाथ दास का कहना है कि डिनर के बाद स्वीट डिश खाने से आपका वजन बढ़ सकता है. मीठा शरीर के इंसुलिन लेवल को बढ़ा देता है. इसके चलते हमारे शरीर में फैट जमा होने लगता है. इसलिए डिनर के बाद मीठा अवॉइड करें.ं

डाइजेस्टिव सिस्टम

वजन बढ़ने के अलावा डिनर के बाद मीठा खाना आपके पाचन तंत्र पर भी बुरा असर डालता है. इससे हमारा डाइजेशन खराब हो सकता है. डाइजेस्टिव सिस्टम ही हमारी बॉडी का ब्लड फ्लो कंट्रोल करता है.

दिल पर असर

रात के समय लगातार मीठा खाने की वजह से आपके दिल पर भी असर पड़ सकता है. शुगर ड्रिंक्स ज्यादा पीने से वजन बढ़ता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का खतरा रहता है.

नींद होगी डिस्टर्ब

एक्सर्ट्स की मानें तो रात के समय मीठा खाने से शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ जाता है. इससे दिमाग एक्टिव हो जाता है, जिसकी वजह से आपका स्लीप साइकिल डिस्टर्ब हो सकता है. नींद नहीं आना भी कई बीमारियों का कारण है.

शुगर लेवल

रात के खाने के बाद मीठा खाना ब्लड शुगर लेवल को बिगाड़ सकता है. कई बार शुगर लेवल हाई हो जाता है तो कई बार तेजी से नीचे गिरता है. इसकी वजह से एंग्जाइटी, मूड स्विंग और सिरदर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.