Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UCC पर सुप्रीम कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला! केंद्र को बड़ी टिप्पणी—"अब समय आ गया है, देश में लागू हो सम... Priyanka Gandhi in Lok Sabha: राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- 'निडर' हैं मेरे भ... Lok Sabha News: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, गौरव गोगोई ने नरवणे की किताब से सरकार को घेरा; सद... नैनीताल पर 'जल प्रलय' का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंस... Rahul Gandhi in Sonipat: सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे राहुल गांधी, किसान संजय की बेटी को दिया आशीर्वा... Katni Road Accident: कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 4 की मौत और 5 घायल; अस्पताल में... UP में रजिस्ट्री का खेल खत्म! अब बिना 'खतौनी' में नाम के नहीं बेच पाएंगे जमीन; योगी सरकार का भू-माफि... भागलपुर में भी बनेगा 'मरीन ड्राइव'! पटना की तरह गंगा किनारे चमकेगी सिल्क सिटी; बिना घर तोड़े तैयार ह... Mamata Banerjee vs ECI: ममता बनर्जी ने ड्राइंग के जरिए जताया 'SIR' का विरोध, चुनाव आयोग पर लगाया वोट... अतुल निहाले की फांसी पर लगी रोक! 5 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या का है मामला; 3 धाराओं में मिली थ...

बल्लेबाजी का इंतजार कर रहे क्रिकेटर की हार्ट अटैक से मौत, 2 महीने पहले हुई थी शादी

16

मध्य प्रदेश के गुना जिले के फतेहगढ़ इलाके में क्रिकेट मैच के दौरान अपनी बारी का इंतज़ार करते समय एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। फतेहगढ़ ग्राउंड पर क्रिकेट मैच चल रहा था। इसी दौरान युवक को दिल का दौरा पड़ा। युवक के साथी उसको अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की दो महीने पहले ही शादी हुई थी।

जानकारी के अनुसार बमोरी इलाके के कॉलोनी के रहने वाले दीपक खांडेकर अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गए थे। फतेहगढ़ के ग्राउंड पर कॉलोनी और परवाह गांव के बीच मैच चल रहा था। दीपक की टीम बैटिंग कर रही थी। दीपक अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दीपक को अचानक सीने में दर्द हुआ और वह अचेत हो गया। साथी उसको लेकर अस्पताल पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दो महीने पहले हुई थी शादी
दीपक की शादी दो महीने पहले ही गुना कैंट में हुई थी। शारीरिक तौर पर एकदम फिट दीपक अच्छा क्रिकेट खिलाड़ी था। दीपक के दोस्तों ने बताया कि वो पूरी तरह से फिट था। क्रिकेट के मैदान में उसका हुनर देखने लायक रहता था। खेलकूद उसके जीवन से जुड़ा हुआ था। दीपक एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने के लिए दीपक फतेहगढ़ आया था, लेकिन मैदान में ऐसा गिरा कि हमेशा के लिए सो गया। दीपक के पिता खेती किसानी से जुड़े हैं।

दीपक की मौत परिवार और दोस्तों के लिए किसी गहरे सदमे से कम नहीं है। कोविड के बाद रहस्यमयी हार्ट अटैक से हो रहीं मौतों को लेकर अक्सर दावा किया जाता है कि अनियमित दिनचर्या और अव्यवस्थित जीवनशैली इसके लिए जिम्मेदार है। दीपक जैसे स्पोर्ट्समैन की मौत कई सवाल खड़े करती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !