Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे पंकज उधास: शुरू हुईं अंतिम संस्कार की तैयारी, अंतिम दर्शनों के लिए घर पहुंचा पार्थिव शरीर

43

मुंबई: गजल गायक पंकज उधास  का सोमवार 26 फरवरी की सुबह मुंबई के कैंडी अस्पताल में निधन हुआ। खबरों की मानें तो पंकज उधास ने 26 फरवरी की सुबह 11 बजे 72 की उम्र में ब्रीच कैंडी हाॅस्पिटल में अंतिम सांस ली हालांकि गायक के निधन की खबर मीडिया में शाम करीब 4.15 के आस पास आई।

पंकज उधास का बीते दिन लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वहीं आज दिवंगत गजल गायक के अंतिम दर्शनों के लिए उनका पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी अस्पताल से उनके घर पहुंच गया है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को तकरीबन ढाई बजे तक दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा और फिर 3 बजे के बाद वर्ली के हिंदू श्मशान भूमि पर अंतिम क्रिया की शुरुआत की जाएगी। अंतिम दर्शन के लिए परिजन समेत करीबी दोस्त और सेलेब्स भी सिंगर के आवास पर पहुंचने लगे हैं।

पंकज उधास को कई पुरस्कार और सम्मान मिले हैं। उन्हें साल 2006 में भार सरकार ने पद्मश्री से नवाजा था। इसके अलावा उन्हें महाराष्ट्र सरकार की ओर से महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार (2012) भी दिया गया है।इसके अलावा, उन्हें नाम फिल्म के गाने  “चिट्ठी आई है” के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवार्ड भी दिया जा तुका है। इसी गाने के लिए उन्हें नैशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.