Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

साइबर क्राइम पुलिस ने दो शातिर ठग पकड़े, खुद को मुख्यमंत्री का OSD बताकर करते थे ठगी..

46

भोपाल। मध्य प्रदेश की साइबर क्राइम पुलिस ने दो शातिर ठगों को पकड़ा है। यह ठग खुद को मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर सरकारी कर्मचारियों को ब्लैकमेल करते थे, दोनों आरोपी ट्रांसफर रुकवाने के नाम पर पैसे लिया करते थे। दोनों आरोपी सरकारी कर्मचारियों को एमपी सरकार के लोगो वाले फर्जी ट्रांसफर आर्डर भेजते थे और बाद में ऑर्डर रद्द करने की पेशकश करते थे। यह आरोपी सरकारी कर्मचारियों के मोबाइल नंबर गूगल से निकालकर खुद को मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर उनसे बात करते थे।

यह आरोपी अधिकारियों को फोन लगाकर ट्रांसफर होने की बात कहते थे और शासन की ओर से जारी की गई लिस्ट भी भेज दिया करते थे और ट्रांसफर रुकवाने का झांसा देकर अलग-अलग किश्तों में उनसे रुपए वसूलते थे। भोपाल की टीम इस पर कार्रवाई कर मैदानी स्तर पर जुट गई और ठगी करने वाले दो आरोपियों को निवाड़ी जिले से आरोपी सौरभ और हरबल को गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों के पास से पुलिस को दो मोबाइल और दो सिम कार्ड भी मिले हैं इसके जरिए वह अधिकारियों से ठगी करते थे।

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वह 6 सरकारी कर्मचारियों को चूना लगा चुके हैं और 20 लाख रुपए की अभी तक ठगी कर चुके हैं। सरकारी कर्मचारियों को आरोपियों पर शक ना हो इसलिए वह हमेशा व्हाट्सएप पर मध्य प्रदेश शासन के लोगो की डीपी लगाया करते थे और व्हाट्सएप पर एक फर्जी लिस्ट अधिकारियों को भेजते थे। ठगी कर पैसा लेने के लिए आरोपी गांव के आसपास मनी ट्रांसफर वालों के खाते में राशि डलवाते थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.