Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आज दिल्ली जाएंगे सीएम योगी; यूपी बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में होंगे शामिल, सीट बंटवारे सहित कई मुद्दों पर होगा मंथन

48

उत्तर प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयारियों में जुटी हुई है। इसी के मद्देनजर आज दिल्ली में यूपी बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक हो सकती है। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे। बैठक में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। सीएम योगी उनसे मुलाकात कर सकते हैं।

बता दें कि दिल्ली में आज बीजेपी के कोर ग्रुप की बैठक होने वाली है। इस बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी दिल्ली पहुंचे हैं। बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक समेत अन्य नेता मौजूद रह सकते हैं। बैठक में पिछले चुनाव में हारी हुई सीटों पर नामों को मंथन किया जाएगा। वहीं, लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे सहित कई मुद्दों पर बात हो सकती है। बीजेपी जल्द चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकती है। इस बैठक के साथ ही यूपी मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें भी तेज़ हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.