Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस

घर से कोचिंग निकली छात्रा के सिंध के पुल पर मिले जूते , नदी में कूदने की आशंका.

49

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में डबरा से कुछ दूर सिंध नदी के पुल पर एक छात्रा के जूते मिले हैं। छात्रा घर से कोचिंग की कहकर निकली थी और घर नहीं पहुंची । छात्रा के नदी से कूदने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर नदी में छात्रा की तलाश की जा रही है। छात्रा लक्ष्मी कॉलोनी के रोहित नगर में रहती है और कक्षा 11वीं में पढ़ती है।

आपको बता दें की छात्रा घर से कोचिंग के लिए निकली थी। छात्रा के पिता जब कोचिंग पर छात्रा को लेने पहुंचे तो पता चला कि वह कोचिंग से निकल चुकी है। कुछ देर बाद किसी ने एक छात्रा के नदी में कूदने की सूचना पुलिस को दी सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

सिंध नदी के पुल पर छात्रा के जूते रखे हुए हैं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया है की नदी के पास बने मंदिर में छात्रा को देखा गया था। जब लोगों ने उससे पूछा कि वह यहां पर क्या कर रही है तो उसने बताया था कि उसका भाई आ रहा है। वह उसे घर लेकर जाएगा अभी पुलिस नदी में गोताखोरों की मदद से छात्रा की तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.