Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

रतलाम जिले के तीन युवकों की नीमच में सड़क हादसे में मौत, तीन घायल

58

 रतलाम/आलोट। नीमच के बायपास पर खेड़ा चौराहे के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार में सवार रतलाम जिले की आलोट तहसील के तीन युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य युवक घायल हो गए। मृतक व घायल शादी समारोह में शामिल होकर दर्शन करने के लिए राजस्थान स्थित सांवलियाजी के दर्शन करने जा रहे थे। आगे चल रहे ट्रक में पीछे से कार घुसने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार रतलाम जिले की आलोट तहसील के ग्राम थमगुराड़िया में शादी समारोह में शामिल होने के बाद सोमवार रात करीब दस बजे 20 वर्षीय कचरूलाल पुत्र अनोखीलाल पाटीदार, 18 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र नागूलाल पाटीदार, 25 वर्षीय नरेंद्र सिंह पुत्र भोम सिंह, 21 वर्षीय धीरज पुत्र राजेश पाटीदार, 29 वर्षीय संजय पुत्र मोहनलाल पाटीदार और 22 वर्षीय शैलेंद्र सिंह पुत्र गोपाल सिंह सोमवार रात कार में सवार होकर दर्शन करने के लिए सांवलियाजी जा रहे थे।

इस दौरान रास्ते में नीमच बाईपास के खेड़ा चौराहे के समीप आगे जा रहे ट्रक से कार जा टकराई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए और नरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश व कचरूलाल की मौत हो गई। वहीं संजय, शैलेंद्र व धीरज घायल हो गए। घायलों को नीमच के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को उदयपुर रेफर किया गया।

मृतकों व घायलों के एक दोस्त की ग्राम डाबड़िया में शादी थी। मृतक व घायल आसपास के गांव के रहने वाले है। शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे घरों से शाम साढ़े छह बजे निकले थे और शादी समारोह में उन्होंने अचानक सांवलियाजी जाने का प्रोग्राम बनाया और रात दस बजे कार से निकले थे। इसके बाद रात एक से डेढ़ बजे के बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया। मृतक तीनों अपने-अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे।मृतकों के घरों पर खबर पहुंचने पर मातम छा गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.