Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

चोरी करने के लिए बदमाश कार से करता था रेकी, बाद में गेंती से तोड़ता था मकान का ताला

48

भोपाल । बागसेवनिया पुलिस ने रायसेन जिले के एक शातिर चोर विनोद कुशवाह को गिरफ्तार किया है। वह पिछले छह माह से चोरी की घटनाएं कर रहा था। चोरी करने के लिए उसने इस बार नई कार भी खरीदी थी। किसी को उस पर शक न हो इसलिए वह कार से कालोनियों में घुसकर सूने मकान की रेकी करता था। रात में चोरी करने कार लेकर साथी के साथ पहुंचता था और मकान के दरवाजे पर लगे ताले को गेंती से तोड़ देता था।

आरोपित भोपाल के बागसेवनिया, कटाराहिल्स, पिपलानी व देवास के औद्योगिक क्षेत्र के सूने मकानों में चोरी की वारदात करते थे। इससे पहले यह चोर कोलार में 40 और पिपलानी में सात चोरियां करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। छूटने के बाद वह फिर से चोरी की वारदात कर रहा था। उसने अपने साथ भोपाल के एक चोर को भी शामिल कर लिया था, जिसका काम था उसे सूने मकानों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाना।

चोरी करने के बाद वह कार से इंदौर भाग जाता था। इंदौर में उसने रोबोट चौराहा थाना खजराना में पिंटू भैय्या का मकान किराये पर ले रखा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके पास से 20 लाख का चोरी का माल भी बरामद किया है। साथ ही उस कार को भी जब्त कर लिया है, जिसका उपयोग वह चोरी करने के लिए करता था।

पिछले महीनों में शिक्षक कांग्रेस कालोनी, नारायण नगर, अमराई परिसर, सिल्वर स्टेट, विश्वकर्मा मंदिर, कटाराहिल्स और पिपलानी में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। इन घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने पुलिस उपायुक्त के साथ बैठक कर इस गिरोह को जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी। इसी दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी मिला, उसमें पुलिस को शातिर चोर कटीघाटी मोहल्ला सतलापुर रायसेन निवासी 25 वर्षीय विनोद कुशवाह नजर आया। उसकी लोकेशन सतलापुर की मिली, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी कंचननगर अवधपुरी निवासी 27 वर्षीय नमन वनवाले के बारे में बताया। पुलिस ने बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने पूछताछ में चोरी करने की बात कबूल कर ली।

बागसेवनिया टीआइ अमित सोनी ने बताया कि दोनों आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि चोरी करने के लिए वह सफेद रंग की कार से रेकी करते थे। वह बागसेवनिया, कटाराहिल्स सूनी कालोनियों में चोरी करने के लिए दिन में रेकी करते थे और रात में सूने मकान से करीब 500 मीटर दूर कार को बंद कर खड़ी कर देते थे।

चोरी करने में परेशानी न हो तो विनोद कुशवाह ने खुद नई कार भी खरीद ली थी। बाद में गेंती से सूने मकानों के ताले तोड़ देते थे और घर में घुसकर चोरियां करते थे। इधर, आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद उसके पास से सोने चोदी के हार, अंगूठियां, सोने की बाली, सोने की चेन, सोने के सिक्के, पायल, चांदी के सिक्के और कार समेत करीब 20 लाख का माल बरामद किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.