Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भाजपा का 400 सीट जीतने का दावा डींग हांकने वाला बयान, ममता अब भी गठबंधन का हिस्सा : पायलट

31

‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के कुछ घटक दलों के पाला बदलकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने के बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने रविवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘‘मजबूत” है और इसकी सामूहिक ताकत से चिंतित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजनीतिक परिदृश्य में ‘‘उन्मत्त बदलाव” लाने की कोशिश कर रही है।

बनर्जी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा हैं
पायलट ने एक साक्षात्कार में कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा हैं और उन्होंने विश्वास जताया कि उनके (बनर्जी के) साथ सीट-बंटवारे को लेकर बातचीत के दौरान आगे का कोई रास्ता निकलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा स्वयं को 370 सीट और राजग को 400 से अधिक सीट मिलने का दावा कर रही है, जो जमीनी स्तर पर व्यावहारिक आकलन के बजाय ‘‘डींग हांकने वाला बयान और शब्दाडम्बर” है।

खरगे खुद नजर रख रहे हैं
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ छत्तीसगढ़ से गुजर रही है। ऐसे में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की छत्तीसगढ़ इकाई के प्रभारी महासचिव ने इन बातों को खारिज कर दिया कि यह यात्रा पार्टी की चुनावी तैयारियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। पायलट ने कहा, ‘‘यात्रा जारी है और अन्य चीजें एआईसीसी नेतृत्व और राज्य प्रभारी संभाल रहे हैं। इन सभी बैठकों और बातचीत पर कांग्रेस अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खरगे) खुद नजर रख रहे हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि हम एकजुट होकर लड़ें। हां, कुछ लोगों ने हमारा गठबंधन छोड़ दिया है, लेकिन मोटे तौर पर गठबंधन बरकरार है और बहुत जल्द हम सीट के बंटवारे और गठबंधन के भविष्य के खाके की घोषणा करेंगे।”

यह पूछे जाने पर कि जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) प्रमुख नीतीश कुमार के राजग में जाने, रालोद (राष्ट्रीय लोक दल) के जयंत चौधरी के पाला बदलने संबंधी कयासों और बनर्जी के कांग्रेस पर हमला करने से क्या ‘इंडिया’ गठबंधन पर असर पड़ रहा है, पायलट ने कहा, ‘‘राजग छोड़ने वाले सहयोगियों की संख्या देखिए- अकाली दल, शिवसेना, पीडीपी, अन्नाद्रमुक। राजग छोड़ने वालों की संख्या ‘इंडिया’ छोड़ने वालों की तुलना में कहीं अधिक है।” पायलट (46) ने कहा, ‘‘लेकिन ‘इंडिया’ गठबंधन मजबूत है और ममता बनर्जी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा हैं। हम तृणमूल कांग्रेस के साथ बातचीत कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के राजग में जाने से उनकी विश्वसनीयता पर भी सवाल उठता है और जब वह चुनाव लड़ेंगे तो उन्हें बिहार के लोगों को जवाब देना होगा।

भाजपा की यह कोशिश बेकार रहेगी
पायलट ने दावा किया कि ‘इंडिया’ और राजग के बीच आमने-सामने के मुकाबले में विपक्षी गठबंधन का पलड़ा भारी होगा। उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन ‘‘मजबूत” है और बहुत जल्द विभिन्न राज्यों में सीट-बंटवारे की व्यवस्था की घोषणा की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दलों का यह गठबंधन लोकसभा चुनावों में भाजपा के लिए ‘‘कड़ी चुनौती” पेश करेगा। पायलट ने कहा कि अंकगणितीय गणना से पता चलेगा कि 2019 के चुनावों में ‘इंडिया’ का मत प्रतिशत 60 प्रतिशत से अधिक और राजग का लगभग 35 प्रतिशत था, इसलिए सत्तारूढ़ दल केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करके, दुष्प्रचार करके या दबाव बनाने जैसे तरीके अपनाकर यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि ‘इंडिया’ गठबंधन एकजुट नहीं हो। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह कोशिश बेकार रहेगी।

पायलट ने कहा कि भाजपा के चिंतित होने की वजह है और इसलिए ‘‘राजनीतिक परिदृश्य में ‘उन्मत्त बदलाव’ लाने” की कोशिश की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल में संसद में दावा किया था कि भाजपा को 370 सीट मिलेंगी और राजग को 400 से अधिक सीट मिलेंगी। मोदी के इस बयान पर पायलट ने कहा कि संसद नीति और कानून पर चर्चा के लिए होती है, लेकिन इस मंच का इस्तेमाल पूरी तरह से राजनीतिक भाषण देने के लिए किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.