Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

वैलेंटाइन डे पर 57 सालों बाद बन रहा है ऐसा संयोग, लाल नहीं इस रंग का गुलाब देकर करें प्रपोज

35

इस बार 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ बसंत पंचमी भी है. इससे पहले साल 1967 में बसंत पंचमी और वैलेंटाइन डे एक ही दिन पड़ा था, जिसके बाद पूरे 57 साल बाद ऐसा मौका है. 57 सालों के बाद ऐसा योग बनने के कारण यह दिन बेहद ही शुभ होने वाला है. उस समय भारत में वैलेंटाइन डे के बारे में बहुत ही कम लोगों को पता था, तो मुख्यतौर पर बसंत पंचमी ही मनाई जाती थी. बसंत पंचमी का दिन होने की वजह से इस बार वैलेंटाइन डे विशेष होगा, इस बारे में टीवी 9 डिजिटल ने बात की ज्योतिषाचार्य डॉ अरुणेश कुमार शर्मा से और इस बारे में उनका क्या कहना है आइए जानें.

अरुणेश कुमार बताते हैं- ‘हिंदू धर्म में पीला गुलाब मित्रता, आनंद और उत्साह का प्रतीक होता है, बसंत पंचमी पड़ने के कारण लाल गुलाब से ज्यादा पीला गुलाब महत्वपूर्ण रहेगा. पीला गुलाब उमंग, गहरी दोस्ती और विश्वास का प्रतीक भी माना जाता है. ऐसे में वैलेंटाइन डे पर लाल गुलाब की जगह पीला गुलाब देना बेहद शुभ है.’

बसंत पंचमी शिक्षा, प्रेम, बुद्धि के उत्सव का प्रतीक होगी. किसी व्यक्ति की भावनाओं का सर्वोच्च स्तर होता है उसका प्रेम. अच्छी शिक्षा और सच्चा प्रेम उस व्यक्ति को जीवन में ऊपर लेकर जाता है. ऐसे में वैलेंटाइन डे और बसंत पंचमी का एक साथ आना प्रेम और शिक्षा का अच्छा कॉम्बिनेशन है. साथ ही बसंत पंचमी का दिन सभी शुभ कार्यों जैसे शादी-विवाह आदि के लिए सबसे उत्तम रहेगा.

बसंत पंचमी के दिन वैलेंटाइन है खास

बसंत पंचमी देवी सरस्वती का जन्म दिन माना जाता है. इस दिन उनकी पूजा की जाती है. इस दिन जितना हो सकते पीली चीजों का इस्तेमाल करें. देवी सरस्वती को पीले फूल और फल आर्पित करें और अगर वैलेंटाइन पर किसी को फूल देना चाहते हैं तो लाल की जगह पीला गुलाब का फूल दें. बसंत पंचमी और वैलेंटाइन डे प्रेम, ज्ञान, बुद्धि, शिक्षा और भारतीय संस्कारों का संयोग बनकर एक साथ आ रहे हैं. इसी दिन से भारतीय प्रेम उत्सव की शुरुआत होती है जो कि बंसत पंचमी के दिन से लेकर रंग पंचमी तक चलता है. रंग पंचमी होली के पांच दिन बाद पड़ती है. इस साल होली 25 मार्च को पड़ेगी और रंग पंचमी का उत्सव 30 मार्च को मनाया जाएगा. इस प्रकार डेढ़ महीने तक भारतीय प्रेम उत्सव या भारतीय वैलेंटाइन रहेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.