Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पेपर लीक पर कांग्रेस का दोहरा रवैया! बीजेपी सांसद संबित पात्रा बोले— 'कर्नाटक और झारखंड के छात्रों क... अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, TVK की शिका... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्देश: यौन अपराधों के फैसलों से हटेंगे 'पवित्रता', 'हवस' और 'मर्यादा भंग... दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी

मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर, लौटेगी भीषण ठंड

49

फरवरी महीना शुरू होते ही जहां धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली वहीं, मौसम विभाग ने एक चेतावनी जारी कर लोगों को अलर्ट कर दिया है। दरअसल, मौसम विभाग ने बताया कि देश के कुछ हिस्सों में अभी भी शीत लहर लौटने की संभावना है।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 और 10 फरवरी को सुबह के समय घने कोहरे रहने की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में जमा देने वाली बर्फीली हवा चलेंगी। जिससे लोगों को भीषण ठंड का एहसास कराएगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश के भी कई इलाकों में शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है।

 मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 और सात डिग्री रहने के आसार हैं। वहीं, अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान जहां छह-सात डिग्री ही बना रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान में एक दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है और वह 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.