Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

हरदा में धमाके के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट, पटाखा कारोबारी की दुकान में मारा छापा, दुकानदारों को नोटिस जारी कर किया तलब

48

ग्वालियर। हरदा में पटाखा विस्फोट हादसा के बाद पुलिस प्रशासन मध्य प्रदेश में चौकस हो गया है। ग्वालियर में भी आज पुलिस और प्रशासन की टीम ने पटाखा कारोबार पर छापा मार कार्रवाई की। ग्वालियर के गिरवाई स्थित पटाखा बाजार में पुलिस और प्रशासन की टीम जांच करने के लिए पहुंची। जहां पटाखा दुकानों में रखे स्टॉक और लाइसेंस और कारोबार के कागजात सहित अन्य चीजों की जांच की जा रही है। हालांकि छापा की जानकारी लगते ही पटाखा बाजार में कई दुकानें बंद हो गई थी।

वहीं पुलिस की रेड में शामिल सीएसपी चंद्रभान सिंह का कहना है कि जिस तरह से फटाका मार्केट संचालित हो रही है। वह नियम विरुद्ध है। क्योंकि गिरवाई रहवासी इलाका है। वहां इस तरह से मार्केट संचालित नहीं किया जा सकता है। चंद्रभान का कहना है कि सभी दुकानदारों को नोटिस देकर तलब किया जा रहा है। उनकी दुकानों की जांच की जा रही है, जिसके बाद पूर्ण तरीके से खुलासा हो पाएगा कि किस दुकान में कितने पटाखे वैध और अवैध है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.