Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस

दुष्कर्म पीडि़ता के परिवार ने छोड़ा गांव, खदान संचालक का आरोपित बेटा गिरफ्तार

40

ग्वालियर। भंवरपुरा में जिस बच्ची से दुष्कर्म हुआ था। उस बच्ची के परिवार ने गांव को छोड़ दिया है। पीडि़ता का परिवार शिवपुरी गया है। पुलिस के मुताबिक परिवार की सुरक्षा को देखते हुए परिवार को भेजा गया है। क्योंकि जिस गांव में वे आए हैं, उसी में आरोपित व उसके परिवार के लोग रहते हैं। ऐसे में उन्हें खतरा है। हालांकि खदान में काम करने के लिए पीडि़ता का परिवार डेढ़ महीने पहले ही आया था।

खदान संचालक का आरोपित बेटा पकड़ा

भंवरपुरा में पन्द्रह वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के तीसरे आरोपित आकाश गुर्जर को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। आकाश का पिता गब्बर सिंह अवैध रूप से खदान का संचालन करता है, इसी खदान पर पीड़िता के माता-पिता मजदूरी करते थे। आकाश ने बताया कि संजीव के साथ बंटी गुर्जर ने भी दुष्कर्म किया था। पुलिस प्रशासन ने बंटी गुर्जर के मकान पर बुलडोजर चला दिया गया है। बंटी खुद को किसान बता रहा था, जबकि उसने वन विभाग की करीब 20 बीघा जमीन पर सरसों की खेती कर रखी थी। खेती को नष्ट कर दिया गया है। भंवरपुरा में सोमवार की रात 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में संजीव गुर्जर और पूरी घटना का ताना-बाना बुनने वाले बंटी गुर्जर को पुलिस ने गुरुवार को ही पकड़ लिया था। बंटी ने पुलिस के सामने दुष्कर्म से इंकार किया था। आकाश के पकड़ने जाने के बाद अब इस मामले में जंडेल गुर्जर ही फरार है। डकैत गुड्डा गुर्जर गैंग के सदस्य रहे जंडेल गुर्जर की तलाश में टीमें लगी हैं। बंटी के घर पर और कब्जाई गई जमीन पर कार्रवाई के बाद इस मामले में नामजद अन्य आरोपितों की संपत्ति की भी पड़ताल हो रही है। नशे में पहुंचे थे किशोरी के घर: आकाश ने बताया कि पहले सभी ने गांजा फूंका था। नशा होने के बाद बंटी ने किशोरी के घर का पता बताया और सभी उसके घर पहुंच गए। घटना के समय जंडेल घर के बाहर परिवार पर कट्टा ताने खड़ा रहा। अन्य तीनों आरोपितों ने दुष्कर्म किया। एएसपी गजेंद्र सिंह वर्धमान ने बताया कि दो आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया, इन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस जैसे ही संजीव गुर्जर और बंटी गुर्जर को लेकर कोर्ट परिसर के पास पहुंची। को कुछ दूर पहले ही इन्हें गाड़ी से नीचे उतारा गया। इसके बाद पूरे बाजार में इन्हें पैदल लेकर ही कोर्ट तक ले गई। प्रभारी पुलिस अधीक्षक ऋषिकेष मीणा ने बताया कि दोनों आरोपितों की रिमांड ली गई है। आरोपित बंटी गुर्जर के मकान पर बुलडोजर चलाया गया है। वन विभाग की जमीन पर आरोपित ने सरसों की खेती कर रखी थी। इसे भी नष्ट करवाया गया है। अन्य आरोपितों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.