Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पहुंची Jharkhand, कहा- BJP राज्य सरकार को अस्थिर करने की कर रही कोशिश

36

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) बीते शुक्रवार को झारखंड (Jharkhand) में प्रवेश कर गई। राज्य में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोगों द्वारा चुनी गई झारखंड सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की, लेकिन ‘इंडिया’ गठबंधन उसकी ‘साजिश’ के खिलाफ खड़ा हो गया और उसे सफल नहीं होने दिया। इस अवसर पर नवनियुक्त मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी मौजूद थे और उन्होंने राहुल गांधी का स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास ‘धन बल और जांच एजेंसियां’ हैं, लेकिन कांग्रेस और वह उनसे डरते नहीं हैं तथा उनकी ‘विभाजनकारी विचारधारा’ के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

“PM मोदी के भारत में युवाओं को रोजगार मिलना असंभव है”
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जहां पिछली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा के ‘विभाजनकारी एजेंडे’ के खिलाफ थी, वहीं वर्तमान यात्रा देश के लोगों के लिए न्याय मांग रही है। गांधी ने कहा कि भाजपा ने एक बार फिर उस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जिसे झारखंड के लोगों ने चुना है। उन्होंने कहा कि ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया गठबंधन) भाजपा की ‘साजिश’ के खिलाफ खड़ा हुआ और उसे सफल नहीं होने दिया। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि देश भर में बड़े पैमाने पर अन्याय हो रहा है और ‘‘कमरतोड़ महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत में युवाओं को रोजगार मिलना असंभव है। राहुल गांधी ने ‘छोटे और मध्यम उद्योगों के नुकसान’ के लिए मोदी सरकार की नोटबंदी नीति और ‘त्रुटिपूर्ण जीएसटी’ कार्यान्वयन को जिम्मेदार ठहराया।

‘‘हम आपके मन की बात सुनते हैं, अपने मन की बात नहीं करते”
राहुल गांधी ने कहा कि ये देश में रोजगार सृजन की रीढ़ हैं। गांधी ने आरोप लगाया कि इस समय देश में बेरोजगारी की दर पिछले 40 वर्षों में सबसे अधिक है। उन्होंने झारखंड के लोगों को ‘न्याय यात्रा’ में भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि वह उनकी चिंताओं को सुनेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हम आपके मन की बात सुनते हैं, अपने मन की बात नहीं करते।” उन्होंने कहा कि यह ‘न्याय यात्रा’ किसानों, युवाओं और हाशिए पर रह रहे अन्य लोगों के लिए आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय और न्याय की मांग के लिए है। झारखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी जनसभा को संबोधित किया और न्याय यात्रा को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया था। राहुल नीत ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ झारखंड में 2 चरणों में 8 दिन तक चलेगी और 13 जिलों से गुजरेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.