Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शटर बंद किया फिर लोहे की रॉड मारकर ले ली जान…इंदौर में मर्डर का लाइव वीडियो आया

25

इंदौर: इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र से एक युवक पर विवाद में कुछ लोगों ने लोहे की रोड से हमला कर दिया। युवक को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई । पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। वही हत्या की वजह मृतक की दूसरी पत्नी से विवाद होना बताई जा रही है।

इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र की पीर गली इलाके जगदीश चौहान निवासी गोविंद कॉलोनी को सिंकदर और नितीन ने दुकान में बंद कर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जगदीश के सिर पर गंभीर चोट आने के बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरे मामले में एमजी रोड थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सिकंदर और नितीन को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे की वजह मृतक की दूसरी पत्नी से विवाद होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.