Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ...

जबलपुर आयेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम मोहन यादव, करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात!

54

जबलपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल जबलपुर दौरे पर रहेंगे जहां 2367 करोड़ की सड़कों और अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। जबलपुर के विटनरी कॉलेज मैदान में कल 11 बजे से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में करीब 15 हजार लोगों के आने की उम्मीद है जिसको लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जबलपुर से NH-539 के टीकमगढ़-झांसी सड़क पर स्थित जामनी नदी पर पुल निर्माण, चंदिया घाटी से कटनी बायपास तक पेव्ड शोल्डर के साथ टू लेन सड़क उन्नयन कार्य, NH-339 के बमीठा से खजुराहो हिस्से का चार-लेन चौड़ीकरण के कार्यों के लोकार्पण के साथ-साथ गुलगंज बायपास से बरना नदी तक दो लेन पेव्ड शोल्डर के साथ सड़क उन्नयन कार्य, बरना नदी से केन नदी तक दो लेन पेव्ड शोल्डर के साथ सड़क निर्माण, शहडोल से सगर टोला तक दो लेन पेव्ड शोल्डर के साथ सड़क उन्नयन कार्य, NH-44 (म.प्र.) के अंतर्गत ललितपुर- सागर-लखनादौन खण्ड में कुल 23 VUPS पुल, सर्विस रोड का निर्माण NH-44 के सुकतारा, खुरई और खवासा में कुल 3 फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य और बंजारी घाटी (NH-44) पर 2 ब्लैक स्पॉट का सुधार कार्य का शिलान्यास करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.