Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

पाकिस्तान: भारत के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं नवाज शरीफ, लेकिन एक शर्त भी रखी

22

पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टियां जोर शोर से तैयारियों में जुटी हुई हैं. देश की आवाम को लुभाने के लिए पार्टियां तरह तरह के वादे कर रही हैं. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसमें भारत का भी जिक्र है. घोषणा पत्र में भारत के साथ शांति स्थापना पर जोर दिया है.

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के घोषणापत्र में भारत सहित अन्य देशों के साथ शांति स्थापना पर जोर दिया गया है. देशों को शांति का संदेश भेजने का वादा किया गया है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक घोषणापत्र में कहा गया है कि पाकिस्तान की तरफ से भारत को शांति का संदेश इस शर्त पर भेजा जाएगा कि वो जम्मू-कश्मीर राज्य में धारा 370 को निरस्त करने के फैसले को वापस ले. इसके साथ ही अगस्त 2019 का अपना फैसला वापस ले. यानी नवाज शरीफ भारत के साथ बेहतर संबंध तो बनाना चाहते हैं लेकिन अपनी शर्तों पर.

‘जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है’

हालांकि पीएमएल-एन की शर्त कभी पूरी नहीं होगी. एक दो बार नहीं बल्कि कई बार भारत ये बात साफ कर चुका है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है. भारत कह चुका है कि अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को 2019 में भारत की संसद द्वारा निरस्त किया जाना भारत और उसके संविधान का आंतरिक मामला है.

आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का वादा

इसके अलावा पीएमएल-एन के घोषणा पत्र में पाकिस्तान की गिरती अर्थव्यवस्था को सुधारने, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से लड़ने, लोगों को सस्ती बिजली मुहैया कराने, बिजली बिलों में 20 से 30 प्रतिशत की कटौती के साथ ही आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का वादा भी किया गया है. घोषणा पत्र में देश की तरक्की करने पर जोर दिया गया है. पीएमएल-एन ने अपने घोषणा पत्र को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया है, जिसका टाइटल है ;पाकिस्तान को नवाज दो’.

सत्ता में वापसी की तैयारी में जुटे नवाज शरीफ

आपको बता दें कि 2017 में पीएमएल-एन के प्रमुख नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया था. नवाज शरीफ तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं. एक बार फिर से वो सत्ता में वापसी की तैयारी कर रहे हैं. जिसके लिए पार्टी जोर शोर से तैयारियां कर रही हैं, वहीं उनकी बेटी मरियम नवाज भी पार्टी के प्रचार प्रसार में लगी हैं. मरियम लाहौर से खुद भी चुनाव लड़ रही हैं. हाल ही में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के उम्मीदवार ने मरियम के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.