Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक

बिहार में नई सरकार के गठन की कवायद: JDU और BJP की महत्वपूर्ण बैठक आज, अंतिम फैसले पर लगेगी मुहर!

38

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की नई सरकार के गठन को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के आवास पर जनता दल-यूनाइटेड (JDU) के नेताओं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कोर कमेटी की उसके पटना मुख्यालय पर रविवार को महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसी के साथ प्रदेश की वर्तमान ‘महागठबंधन’ सरकार की उल्टी गिनती शुरू होने को लेकर कयास तेज हो गए हैं।

शाम तक शपथ ले सकते हैं नीतीश 
मुख्यमंत्री कुमार के करीबी एक उच्च पदस्थ सूत्र के मुताबिक, रविवार पूर्वाह्न 10 बजे मुख्यमंत्री के आवास पर जद(यू) नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। पूर्व में नीतीश के सहयोगी रहे दल भाजपा (BJP) की कोर कमेटी की बैठक भी पटना मुख्यालय में रविवार को पूर्वाह्न 10 बजे होगी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि जद(यू) और भाजपा की इन महत्वपूर्ण बैठकों के बाद नीतीश रविवार दोपहर राजभवन जाएंगे और शाम तक राजग सरकार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे लेकिन इसकी अधिकारिक तौर पर तत्काल पुष्टि नहीं हो पाई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद की पुत्री रोहिणी आचार्य द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट और तेजस्वी की तस्वीर के साथ छपे एक विज्ञापन से अब यह माना जा रहा है कि राजद ने महागठबंधन सरकार की उल्टी गिनती शुरू होने की बात को एक तरह से स्वीकार कर लिया है और उसने इस सरकार के कार्यकाल में लिए गए निर्णयों को अपने युवा नेता द्वारा किए गए फैसले बताकर तेजस्वी की ‘ब्रांडिंग’ शुरू कर दी है।

स्थानीय अखबार में छपे विज्ञापन में लिखा है, ‘‘धन्यवाद तेजस्वी- आपने कहा, आपने किया और आप ही करेंगे।” रोहिणी ने अपने एक पोस्ट में कहा, “जब तक सांस बाकी है, सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है..।” इससे पूर्व राजद ने ‘एक्स’ पर लिखा, “राज्य में नकारात्मक, आशाहीन और अहंकारी राजनीति का अंत करने वाली सकारात्मक विकासोन्मुखी नौकरियों वाली जन-समर्पित “महागठबंधन” सरकार…जिसके हर यशस्वी कार्य पर तेजस्वी यादव जी की शत प्रतिशत छाप लगी हो…बिहार की कायापलट करने वाली ऐसी तेजस्वी सरकार को गिराने का हम सोच भी नहीं सकते।” रोहिणी ने राजद के इस पोस्ट को ‘टैग’ करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “तेजस्वी की यही पहचान देखी है, लाखों युवाओं के चेहरे पे जो खिली मुस्कान देखी है..।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.