Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

धीरेंद्र शास्त्री ने स्वीकार किया साध्वी से शादी का प्रस्ताव! सामने आई होने वाली दुल्हनिया की पहली तस्वीर

28

छतरपुरः बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की ख्याति दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। इस बात का उदाहरण उनकी कथाओं के दौरान देखा जा सकता है। उनकी कथा में लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ती है। हालात ऐसे हो जाते हैं कि खुद पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने अनुयायिायों से कथा स्थल पर न आने की अपील कर चुके हैं, ताकि व्यवस्था बनी रहे। लेकिन लोगों के मन की बात पढ़ने वाले धीरेंद्र शास्त्री एक सावल पर अक्सर चुप्पी साध लेते हैं या तो टाल जाते हैं, वो है ‘आप शादी कब कर रहे हैं?’ अब खबर आ रही है कि धीरेंद्र शास्त्री ने शादी के लिए हामी भर दी है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक साधु ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेेंद्र शास्त्री ने शादी के लिए हां कर दी है। इस दौरान साधू के साथ एक साध्वी भी नजर आ रहीं हैं। साधू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि साध्वी ने बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। फिलहाल साध्वीं एक साल तक तीर्थ यात्रा करेंगी, फिर आगे भगवान की मर्जी!

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोक अलग-अलग प्रतिकियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेट करते हुए लिखा है कि मिल गईं बागेश्वर धाम सरकार की दुल्हनिया। तो दूसरी ओर कुछ लोग इस वीडियो को फर्जी मानकर साधू को ही भला बुरा कह रहे हैं।

गौरतलब है कि धीरेंद्र शास्त्री का नाम कई बार कथा वाचिका जया किशोरी के साथ जुड़ चुका है। अफवाहों का दौर ऐसे चला कि लोगों ने तो दोनों की शादी की डेट से लेकर सब कुछ तय कर डाला। आखिरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन खबरों का खंडन करना पड़ा। उन्होंने बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं है और वो आजतक जया किशोरी से कभी नहीं मिले हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.