Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Yूलिन चेन केस: भूकंप वैज्ञानिक यूलिन चेन की रिहाई के लिए व्हाइट हाउस ने दिया भरोसा, जानिए पूरा मामला Iran Hormuz Strait Proposal: होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान तैयार, अमेरिका के सामने रखी यह शर्... Apple M-Series Chip Desktops: भारत में आए नए Mac Mini और Mac Studio, शुरुआती कीमत ₹99,900 Indira Ekadashi Vrat 2026: पितरों की मुक्ति का महाव्रत है इंदिरा एकादशी, जानें पारण का समय और नियम Vande Bharat and Shatabdi Comparison: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में क्या है मुख्य अंतर? जानिए य... Gold Silver Price Update Punjab: सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी के दामों में उछाल; जानें पंजाब में... Jalandhar Fake News Alert: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्कूल में नहीं हुआ कोई किडनैपिंग का प्रयास; प... Ludhiana GST Raid News: लुधियाना के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जगदंबे ज्वैलर्स... Amritsar Medical News: गुरु नानक देव अस्पताल में जल्द शुरू होंगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं; किडनी ट्रांस... Religious Procession Guidelines: धार्मिक जुलूसों में पटाखे और लाउडस्पीकर पर रोक की तैयारी; बॉम्बे हा...

29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा, प्रेमचंद मिश्रा बोले- पूर्णिया और कटिहार में जनसभा को करेंगे संबोधित

76

पटना: कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ”भारत जोड़ो न्याय यात्रा” 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी और तीन दिनों में चार जिलों से गुजरेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य (MLC) प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी 29 जनवरी को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से बिहार के किशनगंज जिले पहुंचेंगे और लोगों से बातचीत करने के साथ-साथ एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

“लालू यादव और नीतीश को भेजा गया निमंत्रण”
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय ‘सदाकत आश्रम’ में सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रेम चंद्र मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी किशनगंज में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 30 जनवरी को पूर्णिया और उसके बाद 31 जनवरी को कटिहार जिला जाएंगे, जहां वे जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे तथा उसके बाद वे फिर से पश्चिम बंगाल लौट जाएंगे। मिश्रा ने कहा, “राहुल जी यात्रा के क्रम में पूर्णिया और कटिहार जिला में आयोजित की जाने वाली रैलियों में भाग लेने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद सहित महागठबंधन के अन्य सहयोगी दलों को निमंत्रण भेजा गया है और वे आने के लिए सहमत हो गए हैं।
“यात्रा को समर्थन देने के लिए सहमत हुए महागठबंधन के अन्य दल”
राजद प्रमुख लालू प्रसाद को भेजे गए ईडी के समन के मद्देनजर उनके रैली में शामिल होने को लेकर संशय के बारे में पूछे जाने पर मिश्रा ने कहा कि वे अपनी उपलब्धता के अनुसार पूर्णिया या कटिहार में होने वाली रैली में शामिल होंगे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लालू प्रसाद को रेलवे में नौकरी के बदले कथित भूमि घोटाले के संबंध में पूछताछ के लिए 29 जनवरी को पटना में अपने कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा है। वहीं उनके बेटे एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को इसी मामले में 30 जनवरी को पेश होने के लिए कहा है। यह मामला तब का है जब लालू प्रसाद रेल मंत्री थे। मिश्रा ने कहा कि महागठबंधन में शामिल अन्य सहयोगी दलों- भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और भाकपा एवं माकपा नेताओं को भी रैली में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है और वे यात्रा को अपना समर्थन देने के लिए सहमत हो गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.