Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव...

पर्यटकों के लिए खुशखबरी, कश्मीर में इस दिन से हो सकती है बारिश और बर्फबारी

40

श्रीनगरः कश्मीर घाटी में अगले सप्ताह हल्की बर्फबारी और बारिश हो सकती है, जिससे लोगों का बर्फबारी का लंबे समय का इंतजार खत्म हो जाएगा। मौसम कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम कार्यालय ने बताया कि 24 जनवरी तक मौसम के शुष्क रहने और शनिवार शाम को आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

कश्मीर वर्तमान में ‘चिल्ला-ए-कलां’ की चपेट में
उन्होंने बताया कि 26 से 28 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। अधिकारी ने बताया कि विभिन्न मॉडल के संकेतों के अनुसार 29 से 31 जनवरी तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। कश्मीर में शुष्क मौसम और बगैर बर्फ वाली सर्दी के कारण रात में हाड़ कंपा देने वाली ठंड हो रही है। वहीं, दिन समान्य दिनों की तुलना में अधिक गर्म है। कश्मीर वर्तमान में ‘चिल्ला-ए-कलां’ की चपेट में है।

‘चिल्ला-ए-कलां’ एक फारसी शब्द है, जिसका अर्थ है ‘भीषण सर्दी’। यह 40 दिनों की अवधि होती है। इस दौरान क्षेत्र में शीतलहर चलती है और तापमान बेहद नीचे चला जाता है, जिससे जल निकाय और पाइपों के पानी तक जम जाते हैं। इस अवधि के दौरान बर्फबारी की आशंका सबसे अधिक होती है और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी भी होती है। चिल्ला-ए-कलां की शुरुआत 21 दिसंबर से होती है और 31 जनवरी को यह समाप्त होगा। इसके बाद कश्मीर में 20 दिनों का ‘चिल्ला-ए-खुर्द’ (छोटी ठंड) और 10 दिनों का ‘चिल्ला-ए-बच्चा’ (हल्की ठंड) का दौर रहता है। इस दौरान शीतलहर जारी रहती है।

काजीगुंड में तापमान शून्य से नीचे पांच डिग्री किया गया दर्ज 
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर शहर में बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से नीचे 4.6 डिग्री सेल्सियस से कम है। उन्होंने बताया कि काजीगुंड में तापमान शून्य से नीचे पांच डिग्री दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में तापमान शून्य से नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.