Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक

PM Modi आज ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को करेंगे संबोधित, लाभार्थियों से होगी बात; CM Yogi समेत ये दिग्गज रहेंगे मौजूद

67

 देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) आज यानी गुरुवार को ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ (Viksit Bharat Sankalp Yatra) को संबोधित करेंगे। वह लाइव संवाद के माध्यम से जनता से जुड़ेंगे और सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे। पीएम मोदी दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाभार्थियों से बातचीत करेंगे।

बता दें कि ‘मोदी की गारंटी’ को लेकर प्रदेश में चल रहे विकसित भारत संकल्प रथों तथा विभिन्न गांवों में एलईडी पर सीधे प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में देश भर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के हजारों लाभार्थी शामिल होंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi), भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक लखनऊ में पीएम मोदी के लाइव प्रसारण से लाभार्थियों के साथ जुडे़गें।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने बताया कि प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, सभी विधायक व सांसद, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख तथा जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सभी जनप्रतिनिधि स्थानीय नागरिकों के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से पीएम मोदी के वर्चुअल उद्बोधन को लाभार्थियों के साथ सुनेंगे।

15 नवंबर 2023 को हुई थी इसकी शुरुआत
15 नवंबर 2023 को इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ नियमित रूप से बातचीत की है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पांच बार (30 नवंबर, 9 दिसंबर, 16 दिसंबर, 27 दिसंबर और 8 जनवरी, 2024) लाभार्थियों से बातचीत कर चुके हैं। आज पीएम मोदी फिर से लाभार्थियों के साथ जुड़ेंगे और बातचीत करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.