Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

“तीसरी बार भी मोदी ही आएंगे”, निशिकांत दुबे ने दीवार पर कमल फूल का निशाना बनाते हुए कहा, इस बार 400 पर BJP

55

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने बुधवार को दीवार पर कमल फूल का निशाना बनाते हुए कहा कि भाजपा (BJP) इस बार 400 पर है। सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि भाजपा की ओर से पूरे देश में दीवार पर कमल फूल जो कि भाजपा के पार्टी का निशान है उसे पेंट किया जा रहा है।

“भाजपा 400 पार का लक्ष्य रखे हुए हैं”
निशिकांत दुबे ने कहा कि इसी कार्यक्रम के तहत देवघर के महेश मारा में भाजपा की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सांसद ने खुद दीवार पर कमल फूल का निशान पेंट किया। सांसद ने कहा कि इस बार भाजपा 400 पार का लक्ष्य रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि देवघर में कार्यकर्ताओं और आम लोगों में भाजपा के प्रति इतना उत्साह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक हैं और स्वेच्छा से अपनी दीवार पर कमल फूल बनाने का न्यौता दे रहे हैं। पिछले 10 सालों में जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का विकास हुआ है तीसरी बार भी मोदी ही आएंगे।

कौन हैं निशिकांत दुबे
बता दें कि  निशिकांत दुबे ने 2009 में राजनीति में कदम रखा। उन्होंने झारखंड में गोड्डा की संसदीय सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उन्होंने 16 वीं लोकसभा चुनाव में फुरकान अंसार को दूसरी बार हराकर सीट बरकरार रखी और वर्तमान में वे गोड्डा के सांसद हैं। दुबे झारखंड के गोड्डा से 15 वीं लोकसभा के लिए चुने गए, जहां उन्होंने INC के फुरकान अंसारी को 6407 वोटों के अंतर से हराया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.