Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर महाकाल मंदिर से अयोध्या भेजे जाएंगे 05 लाख लड्डू

42
भोपाल। प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। देशभर में इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं और हर कोई इस ऐतिहासिक धार्मिक प्रसंग में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को आतुर है। विभिन्न जगहों से प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के लिए विशेष सामग्रियां अयोध्या पहुंचाई जा रही हैं। इसी सिलसिले में उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर की ओर से 5 लाख लड्डू अयोध्या भेजे जाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री और उज्जैन दक्षिण से विधायक डा. मोहन यादव ने स्वयं इस बात की जानकारी दी।

सीएम ने यह भी कहा कि हमने मध्यप्रदेश में मकर संक्रांति का पावन पर्व 10 से 15 जनवरी तक मनाने का निर्णय लिया था। जिसके अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में दो दिन पूर्व हमने महिला सशक्तीकरण का कार्यक्रम किया था। कल शहडोल में भी आदिवासी भाई-बहनों के बीच मेरा बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा ।

अयोध्या जाएगा बाबा महाकाल का प्रसाद

मुख्यमंत्री राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर राजधानी के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राम मंदिर हमारा 17 लाख साल पुराना सपना है। इसमें मप्र भला कैसे पीछे रह सकता है। उज्जैन स्थित श्री महाकाल मंदिर से 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 05 लाख लड्डू भेजे जाएंगे। बाबा महाकाल का प्रसाद अयोध्या जाएगा।

यहां पर यह बता दें कि कुछ दिन पहले तिरुपति बालाजी मंदिर के ‘तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD)’ बोर्ड ने भी अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 01 लाख लड्डू भेजने की घोषणा की थी। तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद के रूप में इन लड्डुओं का भोग लगाया जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.