Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ...

Bhagwan Ram Puja: 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के समय करें रामचरित मानस का पाठ तो इन बातों की रखें सावधानी

45

इंदौर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजदूगी में होगी। देश में इसे उत्सव की तरह मनाने की तैयारी चल रही है। प्रभु श्रीराम की पूजा-आराधना के साथ देशभर में घर-घर में इस दिन रामचरित का पाठ होगा। ऐसे में यदि आप भी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान घर में रामचरितमानस का पाठ करने वाले हैं तो कुछ बातों की सावधानी जरूर रखना चाहिए। इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं पंडित चंद्रशेखर मलतारे।

सच्चे मन से करें रामचरितमानस का पाठ

रामचरितमानस का पाठ एक पवित्र धार्मिक ग्रंथ है। रामचरितमानस का पाठ सच्चे मन से करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करती है। यदि घर में रामचरितमानस का पाठ रोज होता है तो घर में कभी कोई परेशानी नहीं आती है। जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

इन बातों की रखें सावधानी

  • रामचरित मानस का पाठ करने से पहले चौकी पर पर सुंदर वस्त्र बिछाकर भगवान राम की प्रतिमा स्थापित करें और पूजन करें।
  • रामचरितमानस का पाठ करने से पहले सर्वप्रथम गणेश जी और हनुमान जी का आह्वान करें।
  • पौराणिक मान्यता है कि राम जी के पूजन से पहले हनुमान जी का आह्वान करने से पूजा का सही फल मिलता है।
  • रामचरित मानस का लयबद्ध होकर पाठ करें।
  • 24 घंटे का रामचरितमानस का पाठ करने के बाद आखिर में भगवान राम की आरती करें।
  • घर में रामचरितमानस का पाठ हो तो मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • घर में रामचरितमानस का पाठ होने पर किसी भी विवाद की स्थिति से बचें।
  • रामचरित मानस का पाठ करने वाले घर में स्त्री का अपमान न करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.