Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

प. बंगाल में तृणमूल नेता के घर छापेमारी करने गई ईडी की टीम पर हमला, कई अधिकारियों के सिर फटे, अस्पताल में भर्ती

55

नॉर्थ 24 परगना। पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता के यहां छापा मारने गई प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर 200 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। यह घटनाक्रम उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में हुआ है। ईडी ने यह छापा राशन घोटाले के सिलसिले में मारा है। ईडी की टीमें शुक्रवार सुबह कोलकाता तथा उससे सटे जिले उत्तर 24 परगना में कुल 12 जगहों पर तलाशी मारने गई थी। इस क्रम में उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में तृणमूल नेता व ब्लाक अध्यक्ष शाहजहां शेख के घर पर छापेमारी करने पहुंची ईडी की टीम पर बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने हमला बोल दिया।

हमले में कई अधिकारी बुरी तरह खाली हुए हैं। उनके सिर पर चोट है। अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ईडी की टीम में शामिल एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि मौके पर पहले आठ लोग आए थे। हम वहां से चल गए। जब आए तो उन्होंने हम पर हमला कर दिया।

ईडी की टीम पर हुए हमले पर टीएमसी की प्रतिक्रिया

पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम पर हुए हमले पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा, ‘संदेशखाली में जो हुआ, वह उकसावे का असर था। पश्चिम बंगाल में बीजेपी के निर्देश पर केंद्रीय एजेंसियां ​​कार्रवाई कर रही हैं। किसी न किसी टीएमसी नेता या कार्यकर्ताओं को परेशान करना, नकारात्मक बयान फैलाना और लोगों को भड़काना उनका काम है। हमें ऐसे आरोप मिल रहे हैं। बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी को चोर कहा था लेकिन उनके आवास पर कोई छापेमारी नहीं हुई।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.