Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हमीदिया अस्पताल में डा. अरुणा की वापसी पर जूडा में रोष, हड़ताल की चेतावनी

42

भोपाल। हमीदिया अस्पताल की जूनियर डाक्टर रहीं बाला सरस्वती सुसाइड मामले में प्रताड़ना के आरोपों से घिरीं प्रोफेसर डा. अरुणा कुमार की गांधी मेडिकल कालेज में वापसी के बाद विरोध के स्वर मुखर गए हैं। जूनियर डाक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगर डा. अरुणा कुमार की वापसी हुई तो वह हड़ताल पर चले जाएंगे। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने डा. अरुणा कुमार को दोबारा से गायनेकोलाजी विभाग का एचओडी बनाया है। इसके बाद जूनियर डाक्टर्स में रोष है।

उल्लेखनीय है कि डा. अरुणा कुमार को बाला सरस्वती सुसाइड मामले में पांच अगस्त 2023 को हटाया गया था। जूनियर डाक्टर डा. कुलदीप गुप्ता ने बताया कि हमारी ओर से डीन के अलावा अन्य हायर अथारिटी को पत्र लिखा गया है। गुरुवार रात आठ बजे तक का समय दिया था, जो बढ़ाकर शुक्रवार सुबह कर दिया है।

अगर डा. अरुणा कुमार की दोबारा पोस्टिंग निरस्त नहीं की गई तो हम पहले की तरह हड़ताल पर चले जाएंगे। बता दें कि 31 जुलाई को गांधी मेडिकल कालेज की जूनियर डाक्टर बाला सरस्वती ने खुदकुशी कर ली थी। वह गर्भवती थीं।

पांच अगस्त को खत्म हुई थी हड़ताल

डा. बाला सरस्वती सुसाइड केस को लेकर जूनियर डाक्टर्स 31 जुलाई 2023 से ही हड़ताल पर थे। पांच अगस्त 2023 को तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने जूनियर डाक्टरों के साथ चर्चा की। उन्होंने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद जूनियर डाक्टरों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की थी।

यह डाक्टर्स गांधी मेडिकल कालेज की गायनेकोलाजी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर डा. अरुणा कुमार को हटाने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे थे। इसके बाद शासन ने उन्हें डीएमई अटैच कर दिया था।

जूनियर डाक्टर्स हड़ताल पर जाने की बात कर रहे हैं। इस संबंध में हमने सरकार और कमिश्नर मेडिकल एजुकेशन को सूचित कर दिया है। वहां से जवाब आने के बाद ही मैं कुछ कह सकता हूं।

-डा. सलील भार्गव, डीन, जीएमसी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.