Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Asian Games 2026 Soft Tennis Medal: कौन हैं जय मीणा? जिन्होंने सॉफ्ट टेनिस में देश को दिलाया पहला ब्... Ramayan Movie Update: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें फिल्म के बा... Yूलिन चेन केस: भूकंप वैज्ञानिक यूलिन चेन की रिहाई के लिए व्हाइट हाउस ने दिया भरोसा, जानिए पूरा मामला Iran Hormuz Strait Proposal: होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान तैयार, अमेरिका के सामने रखी यह शर्... Apple M-Series Chip Desktops: भारत में आए नए Mac Mini और Mac Studio, शुरुआती कीमत ₹99,900 Indira Ekadashi Vrat 2026: पितरों की मुक्ति का महाव्रत है इंदिरा एकादशी, जानें पारण का समय और नियम Vande Bharat and Shatabdi Comparison: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में क्या है मुख्य अंतर? जानिए य... Gold Silver Price Update Punjab: सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी के दामों में उछाल; जानें पंजाब में... Jalandhar Fake News Alert: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्कूल में नहीं हुआ कोई किडनैपिंग का प्रयास; प... Ludhiana GST Raid News: लुधियाना के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जगदंबे ज्वैलर्स...

अधीर रंजन बोले – मोदी जी की सेवा कर रहीं ममता, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नहीं मांगेगी सीट की भीख

37

कोलकाता। I.N.D.I.A. गठबंधन में कांग्रेस और टीएमसी के बीच बड़ा विवाद सामने आ रहा है। मुद्दा है पश्चिम बंगाल में सीटों का बंटवारा। पहले खबर आई कि ममता बनर्जी की पार्टी TMC ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा की कुल 42 सीट में से सिर्फ 2 सीट कांग्रेस के लिए छोड़ने का फैसला किया है। इस पर अब कांग्रेस की ओर से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और पश्चिम बंगाल में कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी का बयान आ गया है।

अधीर रंजन ने दो टूक शब्दों में कहा है कि कांग्रेस पार्टी ममता बनर्जी से सीटों की भीख नहीं मांगेगी। पढि़ए पूरा बयान

हमने भीख नहीं मांगी है। ममता बनर्जी ने खुद कहा था कि वह गठबंधन चाहती हैं। हमें ममता बनर्जी की दया की जरूरत नहीं है। हम अपने दम पर चुनाव लड़ सकते हैं। ममता बनर्जी वास्तव में गठबंधन नहीं चाहती हैं, क्योंकि वह पीएम मोदी की सेवा में व्यस्त हैं। – अधीर रंजन चौधरी, कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए

ममता बनर्जी ने पिछले दिनों नई दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में विपक्ष की ओर से पीएम पद के उम्मीदवार के रूप में मल्लिकार्जुन खरगे का नाम प्रस्तावित किया था। कांग्रेस के लिए यह चौंकाने वाला रहा, क्योंकि वहां राहुल गांधी को पीएम पद का उम्मीदवार माना जा रहा है। इसके बाद से कांग्रेस और ममता बनर्जी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.