Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

ठिठुरन के बीच नए साल का स्वागत, घने कोहरे के साए में उत्तर भारत के कई राज्य, ट्रेनें प्रभावित

39

लखनऊ और वाराणसी में रविवार को दिन में कुछ समय धूप निकली, लेकिन सुबह-शाम गलन वाली ठंड बरकरार रही।

घने कोहरे के कारण कई रेल यातायात प्रभावित हुआ है और कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। वहीं हवाई यातायात पर भी इसका असर हुआ है।
  1. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को नए वर्ष का स्वागत कंपकपाती ठंड से साथ हो रहा है।
  2. उप्र, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान में बढ़ी ठिठुरन के कारण जहां कई लोग घरों में कैद रहे।
  3. हरिद्वार में तेज ठंड के बीच में भी कुछ लोगों ने गंगा स्नान कर नए साल का स्वागत किया।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे के बीच नए साल ने दस्तक दी है। शीतलहर चलने के बावजूद नए साल के स्वागत में लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को नए वर्ष का स्वागत कंपकपाती ठंड से साथ हो रहा है। उप्र, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान में बढ़ी ठिठुरन के कारण जहां कई लोग घरों में कैद रहे, वहीं हरिद्वार में तेज ठंड के बीच में भी कुछ लोगों ने गंगा स्नान कर नए साल का स्वागत किया। घने कोहरे के कारण कई रेल यातायात प्रभावित हुआ है और कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। वहीं हवाई यातायात पर भी इसका असर हुआ है।

हरिद्वार: साल 2024 के पहले दिन श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पावन डुबकी लगाई।

मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से 3 दिनों तक उत्तर पश्चिम, मध्य भारत और पूर्व भारत के कुछ राज्यों में घना कोहरा छा सकता है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में स्थिति पहले से भी ज्यादा बिगड़ सकती है। पंजाब, हरियाणा में 4 जनवरी के बाद ही कोहरे से कुछ राहत मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में गलन वाली ठंड

लखनऊ और वाराणसी में रविवार को दिन में कुछ समय धूप निकली, लेकिन सुबह-शाम गलन वाली ठंड बरकरार रही। पश्चिमी उप्र के जिले कोहरे के साए में छुपे रहे। बिहार के मौसम की बात की जाए तो अगले 3 से 4 दिनों में यहां कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। बिहार में रविवार को सर्वाधिक ठंड मोतिहारी में रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी दिल्ली में भी रविवार को सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद हालात कठिन है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 1 जनवरी से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। अगले कुछ दिन मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रह सकता है। कश्मीर में भी साल के पहला सप्ताह में शुष्क मौसम रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम में आंशिक बदलाव हो सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.