Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

जानें कौन हैं अरुण योगीराज, जिन्होंने रोज 12 घंटे मेहनत कर तैयार की राम लला की मूर्ति

42

इंदौर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजदूगी में होगी। आपको बता दें कि राम लला की 3 मूर्तियों तैयार की गई थीं और उनमें से भगवान राम की एक बाल स्वरूप प्रतिमा की गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

कर्नाटक के विख्यात मूर्तिकार हैं अरुण योगीराज

अरुण योगीराज द्वारा तैयार की गई रामलला की प्रतिमा को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। अरुण योगीराज कर्नाटक में मैसूर के रहने वाले हैं और विख्यात मूर्तिकार योगीराज शिल्पी के पुत्र हैं। अरुण के पिता को वाडियार घराने के महलों को खूबसूरती देने के भी लिए जाना जाता था।

अरुण योगीराज बीते 6 माह से रोज 12 घंटे काम करके राम लला की मूर्ति तैयार कर रहे थे। इंडिया गेट पर स्थापित सुभाष चंद्र बोस की 30 फीट की प्रतिमा को अरुण योगीराज ने ही तैयार किया है। इसके अलावा मूर्तिकार गणेश भट्ट भी कर्नाटक शैली के ही मूर्तिकार हैं। अरुण योगीराज और गणेश भट्ट ने कर्नाटक में पाई जाने वाली श्याम शिलाओं को तराशकर राम लला की श्यामवर्णी प्रतिमा तैयार की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.