Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स... Jharkhand Central Agency News: ऑल इंडिया कोल माइंस यूनियन की शिकायत पर कार्रवाई, भ्रष्टाचार निवारण अ... Eastern Railway Cancellation List: कटावरोधी कार्य के चलते 39 पैसेंजर और 6 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द... Shweta Sharma Giridih Politics: पति के अधूरे सपनों को पूरा करेंगी श्वेता शर्मा, पीरटांड के सुदूरवर्त... Howrah to Khatipura Special Train 03007: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर रेलवे का अहम फैसल... Ranchi Khunti News Update: शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, आग की ऊंची लपटें उठने से मची अफरा-तफरी, फायर ब... One Zone One Operator Delhi: दिल्ली में अब रोबोटिक होगी सीवरों की सफाई, दक्षिण दिल्ली के लिए 6,044 क... IMD Weather Forecast: यूपी-बिहार से लेकर पंजाब-हरियाणा तक बारिश और आंधी की चेतावनी, जानें अपने राज्य...

मप्र के धार्मिक पर्यटन स्थलों के लिए चलाए जाएंगे छोटे विमान, साथ में काम करेंगे विमानन और टूरिज्म विभाग

43

भोपाल। प्रदेश के धार्मिक पर्यटन स्थलों के लिए अब छोटे विमान संचालित किए जाएंगे। धार्मिक एवं अन्य प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को वायु सेवा से जोड़ने के लिए पर्यटन विभाग वेंचुरा, अर्चना एयरवेज जैसी सहायता प्राप्त योजनाएं लाने जा रहा है। इस योजना के लिए विमानन विभाग और पर्यटन विभाग के बीच सहमति बन गई है। विभिन्न गंतव्यों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग पीपीपी के तहत छोटे रूट् पर विमानों का संचालन शुरू करने पर काम कर रहा है। इधर, केंद्र सरकार ने पहले से ही क्षेत्रीय वायु संपर्कता योजना (रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम) बनाई हुई है, जो वर्तमान में संचालित है।

पर्याप्त यात्री न मिलना होगी चुनौती

प्रदेश में वायु सेवा प्रारंभ करने में मुख्य दिक्कत पर्याप्त यात्री न मिलना है। वायु सेवा महंगी होने के कारण यात्री इसमें नहीं जाते हैं। पर्यटन विभाग ने पूर्व में प्रयास किए थे और उसने निजी यात्री विमान की तीन खाली सीटों की भरपाई सरकारी खजाने से करने की योजना प्रारंभ की थी, लेकिन कुछ समय तक चलने के बाद ये निजी विमान बंद हो गए। विमानन विभाग ने पर्यटन विभाग से कहा हुआ है कि वह चाहे तो फिर से यह वायु सेवा प्रारंभ करवा सकता है। इसके बाद पर्यटन विभाग फिर से धार्मिक पर्यटन स्थलों को वायु सेवा से जोड़ने की कवायद कर रहा है।

पहले से चल रही है रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम

केंद्र सरकार ने पहले से ही क्षेत्रीय वायु संपर्कता योजना (रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम) बनाई हुई है, जिसमें 80 प्रतिशत सहायता केंद्र एवं 20 प्रतिशत राज्य सरकार करती है। जबलपुर, ग्वालियर भोपाल और इंदौर में इस योजना के तहत विमान सेवाएं संचालित भी हैं। दतिया और खजुराहो से भी इस योजना के अंतर्गत वायु सेवा शुरू की जा रही है।

विभिन्न गंतव्यों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग पीपीपी के तहत छोटे रूट पर विमानों का संचालन शुरू करने पर काम कर रहा है। इसे फिर से शुरू करने का यह सबसे अच्छा समय है, क्योंकि कोरोना महामारी के बाद पर्यटन क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ी हैं।

– शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव, पर्यटन विभाग।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.