Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

नया साल मनाने बड़ी संख्या में कुल्लू पहुंच रहे पर्यटक, SP बोले- जिले में तीन दिनों में आईं 35 हजार गाड़ियां

54

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां हर साल लाखों पर्यटक खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेने आते हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में पर्यटक नया साल मनाने के लिए हिमाचल के कुल्लू में पहुंच रहे हैं। कुल्लू के कसोल, मणिकरण और तीर्थन घाटी में बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। कुल्लू एसपी संजीव सिंह चौहान ने बताया कि 25 दिसंबर को दोपहर 2 बजे तक 6 हजार 125 गाड़ियां अभी तक जिला कुल्लू में आ चुकी हैं।

एसपी संजीव सिंह चौहान ने बताया कि तीन रिजर्व को न्यू ईयर और क्रिसमस के त्यौहारों के लिए बुलाया गया है। इनमें से डेढ़ रिजर्व को मनाली भेज दिया है। आधी रिजर्व तीर्थन घाटी में भेजी है। एक रिजर्व मणिकरण में भेजी गई है। 23 दिसंबर को 14013 गाड़ियां, 24 दिसंबर को 15260 गाड़ियां, 25 दिसंबर को 6122 गाड़ियां कुल्लू में आ चुके हैं। इस बार काफी संख्या पर्यटक कुल्लू-मनाली में पहुंच रहे हैं।

#WATCH | Kullu, Himachal Pradesh: Police take special measures to manage traffic as tourists throng the place on the occasion of Christmas and New Year. pic.twitter.com/Kv1jGjIkXn

— ANI (@ANI) December 25, 2023

पर्यटक पर हुई चालानी कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश में घूमने आए एक पर्यटक ने जाम से बचने के लिए लाहौल और स्पीति की चंद्रा नदी में थार चला दी। उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद चालान जारी किया गया है। एसपी मयंक चौधरी ने कहा कि हाल ही में, एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक थार जिला लाहौल स्पीति में चंद्रा नदी पार कर रही है। वाहन को मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत चुनौती दी है और यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी इस तरह का अपराध न करे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.